वाइफ पत्रलेखा के बर्थडे पर रोमांटिक हुए Raj Kummar Rao, खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर कही ये बात
राजकुमार राव (RajKummar Rao) ने अपनी वाइफ और एक्ट्रेस पत्रलेखा के बर्थडे पर कंई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दी है। इन तस्वीरों में ये कपल बर्फीली वादियों के बीच रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekhaa) आज 20 फरवरी को अपना 34वां बर्थडे मना रही है। इस खास मौके पर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे है। वहीं अब पत्रलेखा के पति और बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (RajKummar Rao) ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है।
- RajKummar Rao ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वे अपनी वाइफ संग पोज देते नजर आ रहे है। इस तस्वीर में इस कपल बर्फीली वादियों के बीच देखा जा सकता है।
- इस तस्वीर में राजकुमार और पत्रलेखा रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है। फोटो में दोनों को विंटर लुक में देखा जा सकता है। इसके साथ ही बैकग्राउंड में खूबसूरत आसमान और ढेर सारी बर्फ भी देखी जा सकती है।
- इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राजकुमार ने अपनी लेडी लव पर खूब प्यार बरसाया है। एक्टर ने एक प्यार भरा नोट लिखते हुए अपने दिल का हाल बयां किया है।
राजकुमार ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे माई लव, सबसे खूबसूरत और स्ट्रांग लड़की पत्रलेखा। आप मेरे जीवन का प्यार और रोशनी हो। हमेशा याद रखना कि आप भगवान के फेवरेट बच्चे हो। आप मुझे पूरा करते हो।”
बता दे कि राजकुमार और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने लगभग 11 सालों तक एक दूजे को डेट किया था।
Your insights are truly valuable.