Site icon 4PILLAR

वाइफ पत्रलेखा के बर्थडे पर रोमांटिक हुए राजकुमार, खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर कही ये बात  

Raj: वाइफ पत्रलेखा के बर्थडे पर रोमांटिक हुए राजकुमार

Raj: राजकुमार राव ने अपनी वाइफ और एक्ट्रेस पत्रलेखा के बर्थडे पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दी है। इन तस्वीरों में ये कपल बर्फीली वादियों के बीच रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है।

Raj और एक्ट्रेस पत्रलेखा की खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekhaa) आज 20 फरवरी को अपना 34वां बर्थडे मना रही है। इस खास मौके पर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे है। वहीं अब पत्रलेखा के पति और बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (RajKummar Rao) ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

वाइफ संग पोज देते नजर आ रहे है राजकुमार

 

राजकुमार ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे माई लव, सबसे खूबसूरत और स्ट्रांग लड़की पत्रलेखा। आप मेरे जीवन का प्यार और रोशनी हो। हमेशा याद रखना कि आप भगवान के फेवरेट बच्चे हो। आप मुझे पूरा करते हो।”

बता दे कि राजकुमार और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने लगभग 11 सालों तक एक दूजे को डेट किया था।

Exit mobile version