Shikhar Dhawan Sophie Shine celebrated Diwali: पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेडं सोफी शाइन संग दिवाली 2025 खास अंदाज में मनाई। गब्बर ने Diwali सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की।
Shikhar Dhawan Sophie Shine की पहली दिवाली
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन जो गब्बर के नाम से मशहूर हैं , ने दिवाली 2025 खास अंदाज में मनाई है। गब्बर ने महिला मित्र सोफी शाइन संग खास अंदाज में दीपावली का पर्व मनाया। सोशल मीडिया पर उनके दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। धवन ने दिवाली की फोटोज को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी दिया।
Shikhar Dhawan and Sophie Shine celebrated Diwali
शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग दिवाली फेस्टिवल की तस्वीरें साझा करते हुए प्यार भरा नोट लिखा। गब्बर ने इंस्टाग्राम पर लिखा ,”प्यार और रौशनी से भरी ये दिवाली सबके जीवन में खुशियां लाए। “धवन की इस पोस्ट पर सेलेब्रिटीज से लेकर उनके फैन तक कमेंट कर रहे हैं और जोड़े को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Shikhar Dhawan Sophie Shine कौन हैं ?
Sophie Shine आयरलैंड की रहने वाली एक सफल प्रोफेशनल महिला हैं। सोफी आबू धाबी में नॉर्थन ट्रस्ट कॉर्पोरेशन कंपनी में सेकंड वाईस प्रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनका बैकग्राउंड मार्केटिंग और मैनेजमेंट में है, और वे प्रोडक्ट कंसल्टेंट के रूप में जानी जाती हैं। सोफी के इंस्टाग्राम पर लगभग 1.5 लाख फॉलोअर्स हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोफी अपनी प्रोफेशनल लाइफ, ट्रैवल्स और अब शिखर के साथ की फोटोज शेयर करती हैं। । वे कॉर्पोरेट वर्ल्ड की एक इंडिपेंडेंट और ग्राउंडेड महिला के रूप में जानी जाती हैं। वे एंटरटेनमेंट बैकग्राउंड से नहीं, बल्कि बिजनेस वर्ल्ड से जुड़ी हैं।
Shikhar Dhawan Sophie Shine लव स्टोरी
शिखर धवन की पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है। 2012 में ऑस्ट्रेलियन मूल की एशा मुखर्जी से शादी करने के बाद, 2023 में उनका तलाक हो गया था। तलाक के बाद शिखर ने अपने बेटे जोरावर के साथ कस्टडी की जंग लड़ी और इमोशनल स्ट्रगल्स का सामना किया। लेकिन 2024-25 में उनकी जिंदगी में सोफी का आगमन हुआ। जो एक नई शुरुआत साबित हुई
Shikhar Dhawan Sophie Shine की पहली मुलाकात
दोनों की पहली मीटिंग दुबई के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। एक इंटरव्यू में सोफी ने बताया, “उसकी आंखें बहुत शरारती (mischievous) लगीं। हमारी मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई और वो फीलिंग कमाल की थी।” शिखर ने भी कहा कि सोफी का चार्म और एलिगेंस उन्हें तुरंत आकर्षित कर गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे कुछ साल पहले दुबई में मिले और तब से क्लोज संपर्क में थे।
Shikhar Dhawan Sophie Shine की रिलेशनशिप
अप्रैल-मई 2025 में अफवाहें तेज हुईं जब उन्हें ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में साथ स्पॉट किया गया। शिखर ब्रांड एंबेसडर थे और सोफी उनके साथ दिखीं। 1 मई 2025 को शिखर ने इंस्टाग्राम पर सोफी के साथ फोटो शेयर कर रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया। जून 2025 में सोफी का बर्थडे पोस्ट भी वायरल हुआ। जहां शिखर ने उन्हें “माय लव” कहा। तब से वे IPL मैचों में साथ नजर आते रहेऔर अब दिल्ली में साथ रह रहे हैं।
Shikhar Dhawan Sophie Shine की अनोखी जोड़ी
यह जोड़ी इंडियन क्रिकेट और इंटरनेशनल कॉर्पोरेट वर्ल्ड का अनोखा मेल है। सोफी भारत को अपना दूसरा घर मानने लगी हैं, और शिखर को नई एनर्जी मिली है।
Shikhar Dhawan Sophie Shine
2025 की दिवाली (20-21 अक्टूबर) पर शिखर और सोफी ने दिल्ली में साथ टाइम स्पेंड किया। हाल की रिपोर्ट्स बताती हैं कि वे पारंपरिक तरीके से त्योहार मना रहे हैं—दिवाली पूजा, फैमिली गेट-टुगेदर और लाइट्स की चमक के बीच। इससे पहले 5 अक्टूबर 2025 को दोनों ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया था। शिखर ने पारंपरिक भगवा वस्त्र पहने थे और सोफी उनके साथ थीं। शिखर ने शेयर किया, “भगवान महाकाल की कृपा से शांति मिलती है।” दोनों का रिश्ता न सिर्फ रोमांटिक है बल्कि स्पिरिचुअल भी है।
ये भी पढ़ें : वीरेंद्र सहवाग मना रहे हैं 47वां जन्मदिन,जानें वीरू पाजी की उपलब्धियां





Актуальные рейтинги лицензионных онлайн-казино по выплатам, бонусам, минимальным депозитам и крипте — без воды и купленной мишуры. Только площадки, которые проходят живой отбор по деньгам, условиям и опыту игроков.
Следить за обновлениями можно здесь: https://t.me/s/reitingcasino