Fatima Bosch Miss Universe 2025: 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के फाइनल में मैक्सिको की फातिमा बॉश ने बाजी मारी। फातिमा को मिस यनिवर्स 2025 चुना गया।
फातिमा बॉश चुनी गईं मिस यूनिवर्स 2025
74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का भव्य फिनाले 21 नवंबर 2025 (थाईलैंड समयानुसार, भारत में सुबह करीब 6:30 बजे से शुरू) को थाईलैंड के नॉन्थाबुरी स्थित इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में मेक्सिको की फातिमा बॉश फर्नांडीज (Fátima Bosch Fernández) ने मिस यूनिवर्स 2025 का ताज जीत लिया। उन्हें पिछले साल की विजेता विक्टोरिया केजर थेलविग (Victoria Kjær Theilvig) ने डेनमार्क की ओर से ताज पहनाया।
Fátima Bosch Fernández बनीं मैक्सिको की चौथी मिस यूनिवर्स
यह मेक्सिको की चौथी मिस यूनिवर्स जीत है। इससे पहले 1991 में लुपिता जोन्स, 2010 में जिमेना नवारेटे और 2020 में एंड्रिया मेजा ने जीता था। फातिमा टबास्को राज्य से पहली प्रतिनिधि हैं जिन्होंने मेक्सिको का राष्ट्रीय ताज जीता और फिर ग्लोबल क्राउन (Miss Universe 2025) अपने नाम किया।
Miss Universe 2025 के टॉप 5 प्रतियोगी
- Miss Universe 2025 विजेता : फातिमा बॉश (Fátima Bosch Fernández )
- फर्स्ट रनर-अप : थाईलैंड की प्रवीणार सिंह (Praveenar Singh )
- सेकंड रनर-अप : वेनेजुएला की स्टेफनी अबासाली
- थर्ड रनर-अप : फिलीपींस की अहतिसा मनालो
- फोर्थ रनर-अप : कोट डी’आइवर की ओलिविया यासे
Miss Universe 2025 प्रतियोगिता में भारत का स्थान
इस साल कुल 120 से ज्यादा देशों की सुंदरियां शामिल हुई थीं। भारत की मानिका विश्वकर्मा टॉप 12 में भी जगह नहीं बना पाईं।
Fátima Bosch Fernández: फातिमा बॉश कौन हैं
वर्तमान में 25 साल की फातिमा का जन्म 19 मई 2000 को तेआपा, टबास्को, मेक्सिको में हुआ था। फातिमा ने मॉडलिंग की पढ़ाई के बाद फैशन डिजाइनिंग का पेशा चुना। वह पिछले 9 साल से कैंसर से जूझ रहे बच्चों की मदद करती आ रही हैं। फातिमा हर साल क्रिसमस टॉय ड्राइव आयोजित करती हैं। वह डिस्लेक्सिया और ADHD से जूझ चुकी हैं। बचपन में बुलिंग का शिकार हुईं, लेकिन इन्हें अपनी ताकत बनाया।
Fátima Bosch Fernández ग्रामीण इलाकों में फ्री वर्कशॉप आयोजित करती हैं। वह सेल्फ-डिफेंस, फाइनेंशियल लिटरेसी, मेंटल हेल्थ और ब्यूटी वर्कशॉप पर ज्यादा फोकस करती हैं। बॉश टबास्को के जंगलों में पेड़ लगाने के अभियान चलाती हैं। इसके अलावा फातिमा आवारा कुत्तों के लिए फीडिंग और स्टरलाइजेशन ड्राइव में हिस्सा लेती हैं।
विवादों में रही Miss Universe 2025 प्रतियोगिता
Miss Universe 2025 फिनाले से करीब 2 हफ्ते पहले (4 नवंबर 2025) एक लाइव स्ट्रीम्ड मीटिंग में थाई पेजेंट डायरेक्टर नवात इट्सराग्रिसिल ने Fatima Bosch को सोशल मीडिया पर थाईलैंड का प्रमोशन न करने के लिए डांटा और अपमानजनक शब्द कहे। फातिमा ने मीटिंग छोड़ दी। उनके साथ कई अन्य कंटेस्टेंट्स (यहां तक कि मौजूदा क्वीन विक्टोरिया भी) वॉकआउट कर गईं। इस घटना के बाद फातिमा फैंस की फेवरेट बन गईं। मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने नवात पर बैन लगा दिया।
Fátima Bosch Fernández का शानदार प्रदर्शन
इन सब विवादों के बावजूद Fatima Bosch ने शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने स्विमसूट राउंड में व्हाइट कटआउट वन-पीस और इवनिंग गाउन में रेड सीक्विन गाउन में सबको इम्प्रेस किया।





