साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई नूपुर शर्मा , MMS वाली अंजलि अरोड़ा का नाम भी ,देखें टॉप 10 लिस्ट 

Google पर साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए 10 भारतीयों की सूचि जारी हो गई है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर BJP नेता नूपुर शर्मा पहले स्थान पर है। जबकि Bigg Boss 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक को भी जगह मिली है।

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने साल 2022 में सर्च किए गए टॉप 10 नामों की सूचि जारी कर दी है।

Google Search Top 10 List

इस लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा का नाम पहले स्थान पर है। बॉलीवुड जगत से केवल पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का नाम है। वहीँ MMS वाली अंजलि अरोड़ा का नाम भी दस शीर्ष की सूचि में जोड़ा गया है। बिग बॉस 16 के प्रतियोगी अब्दु रोजिक को भी सर्च लिस्ट में जगह मिली है। बता दें इस साल अंजलि अरोड़ा का का MMS वीडियो वायरल हुआ था। दस टॉप नामों में अंजलि अरोड़ा का नाम भी शामिल है।

नूपुर शर्मा पहले स्थान पर

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा ने नेशनल टीवी प् हजरत मोहम्मद को लेकर एक ब्यान दिया था। जिसके बाद उनका नाम चर्चा में आया। नूपुर के विवादित ब्यान के बाद बीजेपी ने उससे राष्ट्रीय प्रवक्ता पद वापिस लेते हुए सस्पेंड कर दिया था। हालांकि नूपुर शर्मा ने अपने ब्यान को वापिस लेते हुए माफ़ी भी मांग ली थी। लेकिन उनके द्वारा दिए गए ब्यान को लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर काफी किरकिरी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी नूपुर को कड़ी फटकार लगाई थी। जिसके बाद उनका नाम सबसे ज्यादा सर्च किया गया। नूपुर का नाम गूगल सर्च टॉप टेन की सूचि में शीर्ष स्थान पर है।

अंजलि अरोड़ा का MMS

इस साल सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा का एमएमएस वीडियो खूब वायरल हुआ था। लोगों ने दावा किया था कि वीडियो में नजर आ रही लड़की कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा है। हालांकि, अंजलि अरोड़ा ने लोगों के इस दावे को सिरे से ख़ारिज कर दिया था। उन्होंने एक ब्यान में कहा था कि इस वीडियो से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उसे नहीं पता कि वायरल वीडियो से उसका नाम क्यों जोड़ा जा रहा है। अंजलि अरोड़ा ने सिद्धार्थ कनन के शो में कहा था,” लोग मेरा नाम और फोटो लगाकर कह रहे हैं की यह अंजलि है। ”

लिस्ट में अब्दु रोजिक का नाम भी

आपको बता दें , इस सूचि में सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलेब्रिटीज में बिग बॉस के प्रतियोगी अब्दु रोजिक का नाम भी शामिल है। अब्दु इस साल के सबसे ज्यादा सर्च किए गए कंटेस्टेंट हैं। सबसे दिलचस्प बात है कि अब्दु रोजिज टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 के अकेले ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिनका नाम इस सूचि में शामिल है। रोजिक को इस लिस्ट में सातवें स्थान पर जगह मिली है।

देखें गूगल पर सर्च की गई टॉप 10 लिस्ट

  1. Nupur Sharma  ( Politician )
  2. Droupadi Murmu ( President Of India )
  3. Rishi Sunak ( UK PM )
  4. Lalit Modi  ( Businessman )
  5. Sushmita Sen ( Bollywood Actress )
  6. Anjali Arora  ( TV Actress )
  7. Abdu Rozik ( Entertainment )
  8. Eknath Shinde (Politician )
  9. Pravin Tambe ( Indian Cricketer )
  10. Amber Heard  ( Hollywood Actress )

गूगल की तरफ से जारी किए टॉप 10 की सूचि में ऋषि सुनक , अब्दु रोजिक और अंबेर हर्ड तीन ऐसे विदेशी नाम हैं , जिनको भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8989 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई नूपुर शर्मा , MMS वाली अंजलि अरोड़ा का नाम भी ,देखें टॉप 10 लिस्ट 

  • Pingback: Video: कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा ने हरियाणवी गाने पर लगाए ऐसे ठुमके, लोग हुए बेकाबू  · www.4Pillar.news

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री