Video : अंजलि अरोड़ा का MMS लीक के बाद नया गाना हुआ रिलीज
लॉकअप फेम एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा हाल ही में एक MMS लीक होने के बाद सुर्ख़ियों में आई थी। अब अंजलि अरोड़ा का Saiyyan Dil Mein Aana Re गाना रिलीज होते यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
एमएमएस लीक होने के बाद मीडिया की सुर्खियों में आई टीवी शो लॉकअप फेम एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा का नया गाना ‘सईंया दिल में आना रे’ रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का न्यू सॉन्ग काफी पसंद किया जा रहा है।
नया गाना
अंजलि अरोड़ा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने नए गाने सईंया दिल में आना रे की जानकारी दी थी। गाने के क्लिप को शेयर करते हुए अंजलि ने कैप्शन में लिखा ,” मेरे सभी सैंयाओं को छम छमा छम करवाने के लिए तैयार हूँ।” हाल ही में उनका गाना यूट्यूब पर पब्लिश हुआ है। जिसमें वह 50 दशक में बनी फिल्म ‘बहार’ शमशाद बेगम द्वारा गाये गए गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। इस गाने को अब तक 3 लाख 75 हजार से अधिक बार देखा जा चूका है।
Saiyyan Dil Mein Aana Re गाने को आवाज श्रुति राणे ने दी है। गाने को संगीत गौरव दासगुप्ता ने दिया है। वहीँ यह गाना अंजलि अरोड़ा और उनकी टीम पर फिल्माया गया है।
लीक्ड MMS
आपको बता दें , हाल में लिक हुए एक एमएमएस के साथ अंजलि अरोड़ा का नाम जोड़ा गया था। लीक्ड एमएमएस में अंजलि अरोड़ा का नाम जोड़ा गया था। वीडियो में अंजलि के होने का दावा किया गया था। फिल्हाल , इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि लीक्ड एमएमएस में अंजलि अरोड़ा ही है या फिर ये डॉक्टर्ड वीडियो था।
अंजलि अरोड़ा का वीडियो
पिछले दिनों मालदीव में छुटियाँ बिताने गई एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा कथित एमएमएस धड़ल्ले से वायरल हो रहा था। कुछ दिन पहले एक इवेंट में पंहुची अंजलि से लीक्ड एमएमएस के बारे में पूछा गया था। जिसका उन्होंने जवाब गोल करते हुए अगला सवाल पूछने के लिए कहा था।
Pingback: MMS Leak को लेकर चर्चा में आई भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक और वीडियो हुआ वायरल · www.4Pillar.news
Pingback: साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई नूपुर शर्मा , MMS वाली अंजलि अरोड़ा का नाम भी ,देखें टॉप 10 लिस्
Pingback: Video: कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा ने हरियाणवी गाने पर लगाए ऐसे ठुमके, लोग हुए बेकाबू · www.4Pillar.news