AP Dhillon kisses Tara Sutaria: मुंबई में एपी ढिल्लों के लाइव कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सिंगर ढिल्लों स्टेज पर तारा सुतारिया को हग और किस करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ वीर पहाड़िया दर्शकों के बीच नजर आ रहे हैं।
AP Dhillon और Tara Sutaria का लाइव कॉन्सर्ट में किस इंसिडेंट
26 दिसंबर को सिंगर एपी ढिल्लों ने मुंबई में एक लाइव कॉन्सर्ट किया। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया संग पहुंचीं। सिंगर एपी ढिल्लों ने एक्ट्रेस तारा सुतारिया को स्टेज पर आमंत्रित किया। लाइव कॉन्सर्ट में एपी ढिल्लों ने तारा सुतरिया को गर्मजोशी से हग किया और उनके गाल पर किस किया।
Cheek Kiss ढिल्लों के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उस समय हुआ जब सिंगर Thodi Si Daaru गाने पर डांस कर रहे थे। यह मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में तारा सुतारिया खुशी रिएक्ट कर रही हैं। दरअसल यह एक सेलिब्रेटरी वाइब का हिस्सा था न कि कुछ रोमांटिक था।
AP Dhillon के Tara Sutaria को किस पर बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का रिएक्शन
जिस समय लाइव कॉन्सर्ट में AP Dhillon एक्ट्रेस Tara Sutaria को किस कर रहे थे, उस समय अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड Veer Pahariya दर्शकों के बीच मौजूद थे। कैमरा जब वीर की तरफ पैन हुआ, तो उनका रिएक्शन देखने लायक था। उनका मुंह खुला का खुला रह गया। वे थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे। वीर के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे फैंस ने अंदाजा लगाया कि वीर पहाड़िया थोड़ा असहज महसूस कर रहे हैं। लेकिन यह सिर्फ एक फन मोमेंट था, इससे जज्यादा कुछ नहीं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। बता दें, तारा सुतारिया एपी ढिल्लों की क्लोज फ्रेंड है।
Veer Pahariya और Tara Sutaria का रिलेशनशिप
Veer Pahariya और Tara Sutaria के बीच रिलेशनशिप की शुरुआत साल 2025 की शुरुआत में शुरू हुई थी। दोनों ने जुलाई 2025 में अपने रिश्ते को ऑफिसियल बनाया और अगस्त में इंस्टाग्राम पर कन्फर्म किया। Veer Pahariya को Tara Sutaria ने इंस्टाग्राम पर “Mine” कहकर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसके बाद दोनों के रिश्ते पर मोहर लगी। दोनों को अक्सर मुंबई साथ स्पॉट किया जाता है। वीर और तारा लंच डेट पर भी जाते रहते हैं।
Veer Pahariya कौन हैं ?
Veer Pahariya एक बिजनेसमैन हैं। वे बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के के भतीजे हैं। तारा और वीर को जोड़ी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों एक दूसरे को सोशल मीडिया पर सपोर्ट करते नजर आते हैं। कॉन्सर्ट इंसिडेंट के बाद भी उनके रिश्ते पर कोई नेगेटिव इफ़ेक्ट नहीं पड़ा है। क्योंकि यह एक नार्मल सेलेब्रिटी मोमेंट था, जिसको दोनों ने एन्जॉय किया।
- Latest Bollywood News:Dhurandhar 1000 करोड़ की क्लब में शामिल होने वाली 9वीं फिल्म बनी, देखें फुल लिस्ट
- Nora Fatehi सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती
- Bharti Singh और Harsh Limbachiyaa दूसरी बार बने पेरेंट्स, बेबी बॉय को जन्म दिया
- Dhurandhar Film ने भारत में 600 करोड़ का आंकड़ा पार किया, धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर टॉप में पहुंचने की राह पर
- सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू शादी के बंधन में बंधे, Wedding Photos





