Gautami Naik: RCB की खिलाडी गौतमी नाइक कौन हैं

Gautami Naik: RCB की खिलाडी गौतमी नाइक कौन हैं

Gautami Naik RCB की ओर से WPL 2026 में खेल रही हैं। 27 वर्षीय गौतमी नाइक दाएं हाथ की बल्लेबाज के रूप में जानी जाती हैं। वे ऑफ़ स्पिन गेंदबाज भी हैं।

Gautami Naik कौन हैं ?

गौतमी नाइक एक उभरती हुई भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। वे वर्तमान में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में खेल रही हैं। वह दाएं हाथ की आक्रामक बल्लेबाज और ऑफ़ स्पिन गेंदबाज के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी टीम RCB के लिए डेब्यू किया है।

गौतमी नाइक का प्रारंभिक जीवन और जन्म

Gautami Naik का जन्म 15 अक्टूबर 1998 को महाराष्ट्र में हुआ। वर्तमान में उनकी उम्र 27 वर्ष है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गली क्रिकेट से की। जहां वे रबर बॉल के से स्थानीय लड़कों के साथ खेलती थीं। कोच अविनाश शिंदे ने उन्हें एक लोकल मैच में स्पॉट किया। जिसके बाद उन्होंने 12 साल तक घरेलू क्रिकेट में संघर्ष किया।

Gautami Naik का परिवार और शिक्षा

उनके परिवार में माँ, भाई और भाभी शामिल हैं। जिन्होंने आर्थिक और भावनात्मक रूप से नाइक का साथ दिया। उनकी शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन उनका फोकस पूरी तरह से क्रिकेट पर ही रहा। वह एमएस धोनी की फैन हैं और अपनी टीममेट एलिसे पेरी से प्रेरित हैं।

गौतमी की क्रिकेट करियर

गौतमी ने महाराष्ट्र की तरफ से अंडर 23 और सीनियर स्तर पर खेला है। लेकिन पर्तिस्पर्धा और कोविड 19 के कारण नागालैंड शिफ्ट हो गईं। जहाँ किरण नवगिरे और पूनम खेमनार के साथ टीम को एलिट ग्रुप तक पहुंचाया। WPL 2026 की नीलामी में RCB ने उन्हें 10 लाख रुपए में खरीदा।

Gautami Naik का डेब्यू मैच

Gautami Naik: RCB की खिलाडी गौतमी नाइक कौन हैं 112 जनवरी 2026 को यूपी वारियर्स के खिलाफ डेब्यू मैच में वह बैट या बॉल से नहीं चलीं लेकिन उनकी टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की।

गौतमी नाइक के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

  • 41 मैच
  • 686 रन
  • 14 विकेट

क्रिकेट के दूसरे फॉर्मेट में उनके नाम 328 रन और 10 विकेट हैं। उनकी नेट वर्थ की जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनकी नेट वर्थ WPL अनुबंध राशि पर 10 लाख रुपए पर आधारित है। कोई अन्य सार्वजनिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। वह रत्नागिरी जेटस वुमेन और क्वींस वुमेन जैसी टीमों के साथ भी खेल चुकी हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top