Shefali Verma ने WPL 2026 में एक बड़ा इतिहास रच दिया है। शेफाली ने महिला प्रीमियर लीग में 1000 रन पुरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए हासिल की।
Shefali Verma ने WPL में 1000 रन पुरे किए
शेफाली वर्मा महिला प्रीमियर लीग में 1000 रन पुरे करने वाली क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने यह कारनामा WPL 2026 के सीजन में वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया। शेफाली वर्मा डब्ल्यूपीएल के इतिहास में 1000 रन बनाने वाली विश्वभर में चौथी और दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले भारतीय महिला खिलाडी हरमनप्रीत कौर ने यह मुकाम हासिल किया है।
WPL में 1000 रन पुरे करने वाली विश्व की चौथी खिलाडी बनीं शेफाली वर्मा
Shefali Verma 1000 रन पुरे करने वाली विश्व की चौथी क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले जिन महिला खिलाडियों ने 1000 या उससे अधिक रन बनाए हैं, उनका विवरण इस प्रकार है :
- Nat Sciver-Brunt: 1246 रन
- Meg Lanning : 1145 रन
- Harmanpreet Kaur : 1091
- Shafali Verma: 1003 रन
शेफाली ने यह मुकाम 155 की उच्च स्ट्राइक रेट के साथ हासिल किया है। जो अब उन्हें क्लब में सबसे आक्रामक बल्लेबाज बनाता है।
शेफाली वर्मा की उपलब्धि के आंकड़े
Shefali Verma ने यह मुकाम 32 महिला प्रीमियर लीग मैच खेलकर हासिल किया है। जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 155, औसत 35 रहा। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक जड़े। वह Delhi Capitals के लिए यह मुकाम हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
शेफाली वर्मा का मैच प्रदर्शन
शेफाली वर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 24 गेंदों पर 29 रन बनाए। जिसमे 6 चौके शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने एक हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि वह आउट हो गई लेकिन उनकी पारी ऐतिहासिक रही।
T20I में शेफाली वर्मा के 1000 रन
Shefali Verma पहले से ही टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में एक हजार रन पुरे करने वाली खिलाडी हैं। अब महिला प्रीमियर लीग में भी उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।





