India defeated USA by 29 runs

T20 World Cup 2026: भारत ने USA को 29 रनों से हराया

India defeated USA by 29 runs:शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका मैच में टीम इंडिया ने USA को 29 रन से हरा दिया।

India defeated USA

T20 World Cup 2026 के पहले मैच में भारतीय टीम ने संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम को 29 रनों से हरा दिया। भारत बनाम अमेरिका मैच 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने जीत के साथ ही अपने टाइटल डिफेंस की मजबूत शुरुआत की।

India defeated USA: मैच का सारांश

  • अमेरिका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
  • भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुक्सान पर 161 रन बनाए।
  • शुरुआत में भारतीय टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। टीम इंडिया 77 रन तक 6 विकेट गंवा चुकी थी।
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कमाल की पारी खेली और लड़खड़ाती हुई टीम को संभाला। SKY ने 49 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए। यह उनकी कप्तानी में एक शानदार रेस्क्यू एक्ट था, जिसने भारतीय टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया।
  • अमेरिकी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 132 रन ही बना पाई।
  • अमेरिकी बल्लेबाजों ने अच्छी कोशिश की लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बरकार रखा।
  • मोहम्मद सिराज ने 3/29 के आंकड़े के साथ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने यूएसए का अंतिम विकेट लेकर मैच खत्म किया।
  • अमेरिका के क्रिकेटर शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने 37-37 रन बनाए। लेकिन टीम लक्ष्य से 29 रन पीछे रह गई।

India defeated USA : मुख्य हाइलाइट्स

  • India defeated USA by 29 runsकप्तान सूर्यकुमार यादव को “प्लेयर ऑफ़ द मैच ” पुरस्कार दिया गया। उन्होंने 84 रन की शानदार पारी खेली और सधी हुई कप्तानी की।
  • भारत बनाम यूएसए मैच में अमेरिका के तेज गेंदबाज Shadley van Schalkwyk ने 25 रन देकर भारत के 4 विकेट चटकाए। उन्होंने भारत की शुरुआत बिगाड़ दी। लेकिन सूर्यकुमार क्रीज पर अंत तक डटे रहे और शानदार 84 बनाकर भारत को जीत दिलाई।
  • भारतीय गेंदबाजों ने मिडिल और डेथ ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी की, जिससे अमेरकी टीम बड़े शॉट नहीं खेल पाई।
India defeated USA: भारत की जीत का महत्व

यह भारत बनाम अमेरिका का 2024 वर्ल्ड कप के बाद  फिर से मुकाबला था। अमेरिका ने अच्छी टक्कर दी और भारत को कड़ी चुनौती दी। लेकिन सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी/कप्तानी और गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी ने मैच का पासा पलट दिया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top