Subedaar Movie Star Cast Story Budget Release Date

Subedaar Movie: स्टार कास्ट, स्टोरी, बजट और रिलीज डेट

Subedaar Movie अमेज़न प्राइम वीडियो पर आने वाली आगामी एक्शन ड्रामा हिंदी फिल्म है। यह अनिल कपूर की इंटेंस और पावरफुल परफॉर्मेंस वाली फिल्म है।

Subedaar Movie Star Cast

फिल्म की कहानी में दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर सूबेदार अर्जुन मौर्य का किरदार निभा रहे हैं। वे एक रिटायर्ड आर्मी JCO का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में राधिका मदान अनिल कपूर की बेटी का किरदार निभा रही हैं। सूबेदार फिल्म में सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल और अन्य कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Subedaar Movie की स्टोरी

फिल्म का सेट भारत के हार्ट लैंड मध्य प्रदेश का है। यह एक सेवानिवृत्त सूबेदार अर्जुन मौर्या की कहानी है। जो देश के लिए लड़ने के बाद अब सिविलियन लाइफ में संघर्ष कर रहे हैं। वह अपनी बेटी के साथ रिश्ते को सुधारने की कोशिश करता है। लेकिन परिवार पर आने वाले खतरे और समाज की खामियों के कारण उसे फिर से एक्शन मोड़ में आना पड़ता है। यह एक मसाला एक्शन ड्रामा है, जिसमें परिवार, भावनाएं, गुस्सा और प्रोटेक्शन के थीम्स हैं। अनिल कपुर का किरदार डिसिप्लिन, कंट्रोल गुस्सा और अथॉरिटी वाला है। जो घर और परिवार की रक्षा के लिए दुश्मनों से लड़ता है। इसे फौजी स्टाइल का ग्राउंडेड एक्शन ड्रामा बताया जा रहा है।

अनिल कपूर की सूबेदार फिल्म कब रिलीज होगी ?

Subedaar Movie मार्च 2026 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। सही तारीख अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। सूत्रों की रिपोर्ट के हवाले से Subedaar Movie मार्च के पहले हफ्ते में रिलीज हो सकती है। फिल्म का फर्स्ट लुक थोड़ी देर पहले रिलीज हो चूका है।

Subedaar फिल्म के निर्माता निर्देशक

हिंदी फिल्म सूबेदार को “तुम्हारी सुल्लू”और “जलसा” जैसी फिल्मों को निर्देशन देने वाले फिल्म निर्देशक सुरेश त्रिवेणी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता अनिल कपूर फिल्म्स कंपनी ,विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी हैं।

सूबेदार फिल्म का बजट

बजट का आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया गया है। यह एक मीडियम बजट वाली ओटीटी ओरिजिनल फिल्म है। जिसमें अनिल कपूर जैसे स्टार के कारण अच्छा प्रोडक्शन वैल्यू है। फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top