Navina Bole

Navina Bole: जानिए कौन हैं अभिनेत्री नवीना बोले, CID में कर चुकी हैं काम

Navina Bole एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और होस्ट हैं। नवीना बोले मुख्य रूप से टीवी शो, वेब सीरीज और कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नवीना बोले के बारे में विस्तार से पढ़ें।

Navina Bole का जन्म और परिवार

नवीना बोले का जन्म 30 अक्टूबर 1983 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। वे मुंबई में पली-बढ़ीं और उनका परिवार भी मुंबई में रहता है। नवीना के पिता का निधन हो चूका है। Navina Bole की बेटी का नाम किमयारा है। वह सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार में पैदा हुईं थीं। उनकी बहनों और भाइयों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Navina Bole की शिक्षा

अभिनेत्री नवीना बोले ने कॉमर्स में डिग्री प्राप्त की है। इसके आलावा उन्होंने भारत नाट्यम नृत्य में भी प्रशिक्षण लिया है। वह ट्रेंड भारत नाट्यम डांसर हैं। उन्होंने अपनी डिग्री मुंबई में ही पूरी की। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग का कोर्स किया। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की

नवीन बोले की वैवाहिक स्थिति

Who is actress Navina BoleNavina Bole ने अभिनेता-निर्माता करण जीत सिंह से शादी की है। दोनों ने 22 जनवरी 2017 में सगाई की और मार्च 2017 में शादी की। दंपति की एक बेटी किमायरा है। किमायरा का जन्म 2019 में हुआ। शादी के कुछ साल बाद रिश्तों में दिक्क्तें आईं। 2024 में नवीना बोले और करण जीत का तलाक हो गया था। बोले अपनी बेटी की परवरिश खुद कर रही हैं।

Navina Bole की नेट वर्थ

नवीना बोले की अनुमानित नेट वर्थ 17 करोड़ रुपए है। यह टेलीविजन शो, वेब सीरीज, मॉडलिंग और विज्ञापनों से कमाई होती है।

Navina Bole का करियर

नवीन बोले ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने फेयर एंड लवली, डाबर वाटिका, फेयर वन, शेवरले, रिलायंस और नोकिया जैसे ब्रांडों के टीवी विज्ञापनों में काम किया है। वह जगजीत सिंह, गुलाम अली, आबिदा परवीन , और डीजे जंयत पाठक के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

उन्होंने अभिनय में 1998 में CID से डेब्यू किया था। उन्होंने टीवी शो “मिले जब हम तुम” में दिया भूषण और जिनी और जुजु में प्रिया और इश्कबाज में टिया का किरदार निभाया। नवीना होस्ट और एंकर के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

Navina Boleउनके करियर में एक चुनौतीपूर्ण घटना भी घटी थी। 2005 में निर्देशक साजिद खान ने उनसे कास्टिंग काउच की मांग की थी और उनसे कपड़े उतारने के लिए कहा था। नवीना बोले ने साजिद खान के साथ काम करने से साफ इंकार कर दिया था।

Navina Bole की फिल्मोग्राफी 

नवीना बोले मुख्य रूप से टीवी और वेब सीरीज में सक्रिय हैं। नीचे विवरण पढ़ें

  • 1998 : CID
  • 2001 : ssshhh… Fir koi hai
  • 2006 : Solah Singaar
  • Sapna Babul Ka..Bidai
  • Bhaago KK Aaya
  • Miley Jab Hum Tum
  • Yahaan mein Ghar Ghar Kheli
  • Sajan Re Jhooth Mat Bolo
  • Adaalat
  • Ram Milaayi Jodi
  • Love u Zindgi
  • Surya The Super Cop
  • Mrs Kaushik ki pnach bahnein
  • Piya Ka Ghar Pyara Lage
  • Savdhaan India
  • Na Bole tum… Na Maine Kuch Kaha
  • Shobha Somnath Ki
  • Teri Meri Love Stories
  • Kya Hua Tera Vada
  • Jeannie Aur Juju
  • Baal Veer
  • Yeh Hai Mohabbatein
  • Kumkum Bhagya
  • Yam Hain Hum
  • Badi Dur Se Aaye hain
  • Fear Files
  • The Great Indian Family Drama
  • Sumit Sambhal lega
  • Boyz
  • Ishqbaaaz
  • TKMOC
  • Ali Baba
  • Parshuram
  • Tere Ishq Mein Ghayal
  • Honeymoon Suite Room No. 911
  • Bekaaboo
  • Chumbak
  • Khushiyon ki chabi Hamari Bhabhi
  • Sexy Ghotala
  • Ek Anjaan Rishtey Ka Guilt 3
  • Gaflat
  • Raseeli Ratein
  • Ek Anjaan Rishtey Ka Guilt 4
  • Kaal Sandhi
  • V3
  • Rishton Ka Chakarvyuh
  • The Door
  • Contract Marriage
  • Elaichi : Ek Prem Katha

नवीना बोले ने फिल्मों में कम काम किया है लेकिन वेब सीरीज और डिजिटल कंटेंट में काफी सक्रिय हैं। वह बहुमुखी अभिनय प्रतिभा की धनी हैं। चाहे ग्लैमरस किरदार हो या भावनात्मक किरदार, नवीना बोले दोनों में जान फूंक देती हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top