Super 8 match: टीम इंडिया के बाकि मैच और सुपर 8 मैच का शेड्यूल

Super 8 match: टीम इंडिया के बाकि मैच और सुपर 8 मैच का शेड्यूल

Super 8 match schedule: भारत अभी सुपर स्टेज में चल रहा है। बुधवार को टीम इंडिया ने नीदरलैंड को कड़ी स्पर्धा में हराया। 17 रनों से हराया। नीचे बाकि मैचों का शेड्यूल देखें।

भारत के Super 8 match

  • 22 फरवरी 2026 को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • 26 फरवरी 2026 को भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच होना तय है। यह टी20 मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना तय है।
  • 1 मार्च 2026 : भारत बनाम वेस्ट इंडीज मैच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में शाम 7 सात बजे खेला जाएगा।

ये मैच जीतकर भारत सेमी फाइनल में पहुंच सकता है।

सेमीफाइनल का शेड्यूल

  • पहला सेमी सेमी फाइनल मैच 4 मार्च 2026 को ग्रुप 2 की टॉप टीम और ग्रुप 1 की रनर अप टीम के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो स्टेडियम में खेला जाना तय है।
  • दूसरा सेमीफाइनल मैच ग्रुप 1 की टॉपर और ग्रुप 2 की रनर अप टीम के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

सेमी फाइनल में भारत का किस टीम से हो सकता है मुकाबला

टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल भारत का मुकाबला ग्रुप 2 ( पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड ) से टॉप या रनर अप टीम से हो सकता है। ये अभी फिक्स नहीं है।  इसका फैसला Super 8 match के बाद होगा।

टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन है। भारतीय टीम ने 2024 विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी। इस बार भी भारतीय टीम की शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया फाइनल में विरोधी टीम को हराकर टी20 विश्व क्प 2026 की जीत सकती है। टीम इंडिया घरेलू मैदान पर मजबूत नजर आ रही है।

भारत बनाम नीदरलैंड मैच

बुधवार के दिन भारत बनाम नीदरलैंड मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी नीदरलैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना पाई। भारत ने यह मुकाबला 17 रनों से जीता। शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। दुबे ने 31 गेंद पर 66 रन बनाए और नीदरलैंड टीम के 2 विकेट झटके।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top