Rinku Singh father passed away: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह कैंसर के कारण निधन हो गया है। यह दुखद घटना 27 फरवरी 2026 को हुई।
Rinku Singh father passed away
क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह को स्टेज 4 लिवर कैंसर था। वे लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें यह बीमारी काफी दिनों से थी लेकिन हाल ही के दिनों में उनकी हालत गंभीर हो गई थी। वे इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती थे। खानचंद सिंह कई दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन उनकी तबियत तेजी से बिगड़ती गई और अंततः उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
Rinku Singh father passed away: रिंकू सिंह का संघर्ष
रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के मिडल आर्डर बल्लेबाज हैं। वे अपनी मेहनत और पारिवारिक संघर्ष की कहानी के लिए जाने जाते हैं। उनके पिता खानचंद सिंह ने एक गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करके परिवार का पालन पौषण किया। उन्होंने रिंकू सिंह के क्रिकेटर बनने में काफी सपोर्ट किया। निधन की खबर से रिंकू सिंह और उनके परिवार में दुख और क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।
जब पिता को मिलने आए रिंकू सिंह
खानचंद सिंह के निधन से दो दिन पहले रिंकू सिंह अपने पिता से मिलने आए घर आए थे। वे सीधे चेन्नई से ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे। ऐसे में कयास लगने लगे थे कि रिंकू सिंह सुपर 8 के अहम में मैच में टीम के साथ नहीं खेलेंगे लेकिन रिंकू सिंह पिता को देखने के बाद वापस चेन्नई चले गए। जहां में भारत बनाम जिम्बाब्वे में में टीम के लिए खेले। भारत ने यह मैच 72 रनों के अंतर से जीता और टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में पहुंचने की राह लगभग बना ली।
टीम के लिए खेले रिंकू सिंह
रिंकू सिंह ने पिता (Rinku Singh father) की गंभीर बिमारी के बावजूद भी टीम इंडिया के लिए मैच खेला और जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत में योगदान दिया। रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।





