Scholarships: Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने शादी के बाद एक सराहनीय और सामाजिक पहल की है। नवदंपति ने 44 सरकारी स्कूलों के छात्रों को छात्रवृति देने का वादा किया है।
Scholarships और शादी का विवरण
रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी रचाई। यह शादी पारंपरिक तेलुगु और कोड़ावा रस्मों के साथ संपन्न हुई। शादी के बाद 2 मार्च को कपल विजय देवराकोंडा के पैतृक गांव थुम्मानपेटा पहुंचा। जहां उन्होंने नए घर में गृहप्रवेश किया। कपल ने सत्यनारायण का व्रत रखा और पूजा की। इस दौरान स्थानीय लोगों से मिलने के बाद विजय ने स्कूली छात्रों को छात्रवृति देने का एलान किया।
Scholarships का विवरण
यह स्कालरशिप नागरकुरनूल जिले के अचमपेट डिवीजन के 44 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए है। योजना विजय के देवराकोंडा चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से लागू की जा रही है। इस योजना का मसकद मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को आगे बढ़ाने में मदद करना है।
गांव पहुंचने पर विजय देवराकोण्डा और रश्मिका मंदाना ने लगभग 3000 लोगों को भोजन भी कराया। उन्होंने शादी की खुशियों को समाज के साथ बांटने का अनूठा उदाहरण पेश किया।
विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना के इस एलान के बाद फैंस और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। फैंस नवदंपत्ति के इस फैसले का दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं। कपल की इस घोषणा के बाद हजारों जरूरतमंद और मेधावी छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और पढ़ने का मौका मिलेगा।
रश्मिका मंदाना का वीडियो वायरल
https://www.instagram.com/p/DVaHsn7k9Ap/?img_index=1
छात्रवृति की घोषणा के ठीक एक दिन बाद रश्मिका मंदाना ने विजय संग शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संगीत सेरेमनी और शादी से जुड़े फोटो/वीडियो शेयर किए है। रश्मिका ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा ,”वह रात, प्यार, खुशी के आंसुओं, हंसी, संगीत, गायन, जगमगाहट और हमारे रात भर नाचने से भरी हुई थी।






