Sakshi Dhoni dances on bump catch

Bump Catch पर Sakshi Dhoni उछल-उछलकर करने लगी डांस, माही ने समझाकर किया शांत

Sakshi Dhoni dances on bump catch: T20 World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में के भारत बनाम इंग्लैंड मैच में एक मजेदार और दिल को छू लेने वाला मोमेंट वायरल हुआ। यह घटना साक्षी धोनी से जुड़ी हुई है।

Sakshi Dhoni dances on bump catch

टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को खेला गया। इस हाई वोल्टेज मैच के दौरान एक मजेदार और दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो गया। यह घटना पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी से जुडी है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह ने एक शानदार प्रयास में बॉल को लपकने की कोशिश की। ये एक बम्प बॉल कैच था। इसी दौरान साक्षी ने जो स्टैंड्स में धोनी के साथ मैच देख रही थी, ने इसे विकेट समझ लिया और उछल उछल कर डांस करने लगीं। लेकिन धोनी ने उन्हें तुरंत रोक कर समझाया कि ये कैच नहीं था।

Sakshi Dhoni का bump catch वाला वीडियो वायरल

यह पूरा सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो क्लिप्स में दिखा कि धोनी पहले बुमराह की बॉल पर तालियां बजा रहे हैं। लेकिन जब साक्षी की एक्ससाइटमेंट देखी तो उन्हें हाथ के इशारे से शांत होने का इशारा किया और बताया कि यह आउट नहीं है। जिसके बाद साक्षी धोनी थोड़ा झेंप गई। पति पत्नी का ये क्यूट मोमेंट फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा ,”हमेशा कूल रहने वाले कैप्टन कूल ने पत्नी को शांत कर दिया।

भारत बनाम इंग्लैंड मैच देखने पहुंचे धोनी और साक्षी

भारत बनाम इंग्लैंड मैच के दौरान धोनी दंपत्ति का यह दुर्लभ अपीयरेंस था। साक्षी धोनी अक्सर मैचों में कम ही नजर आती हैं। लेकिन इस धोनी के साथ स्टैंड्स में बैठी और भारत की जीत का जश्न मनाया। यह मोमेंट दिखाता है कि धोनी का स्वभाव घर में ही नहीं बल्कि बाहर भी शांत रहता है। इसलिए उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है।

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच

ICC Men’s T20 World 2026 का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जो एक हाई स्कोरिंग थ्रिलर साबित हुआ। जहाँ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 253/7  का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने जबरदस्त चेज की कोशिश की लेकिन 7 रन से हार गया। इंग्लैंड की टीम 253/7 के जवाब में 146/7 रन ही बना पाई। इसी के साथ टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top