Lin Laishram ने बेटी को जन्म दिया है। पति Randeep Hooda ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर कर यह जानकारी दी है। लिखा, दादा और पौती को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।
पेरेंट्स बने रणदीप हुडा और लिन लैशराम
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुडा और एक्ट्रेस लिन लैशराम माता-पिता बन गए हैं। कपल ने 10 मार्च 2026 को अपनी पहली संतान का स्वागत किया है। हुडा परिवार में आज दो-दो खुशियां मनाई जा रही हैं। क्योंकि रणदीप के पिता आज 10 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जिससे यह दिन परिवार के लिए और भी खास हो गया है।
Lin Laishram ने दिया बेटी की जन्म
- बेटी का जन्म 10 मिर्च 2026 को हुआ। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
- रणदीप हुडा ने अपनी बेटी की पहली झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा ,”दादा और पौती को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। आज जब मैं पिता बना हूं,पापा आपके प्रति मेरा स्नेह और भी गहरा हो गया है। और सबसे बड़ी महत्वपूर्ण बात, लिन मुझे पिता बनाने और हमारी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। एक प्यारी बेटी और जीवन भर का प्यार। “
Lin Laishram की प्रेग्नेंसी की घोषणा
इस जोड़े ने नवंबर 2025 में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। तब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। जिसमें कपल जंगल में बोनफायर के पास बैठे हुए दिखे। दिसंबर में लिन ने प्रेग्नेंट होते हुए अपना जन्मदिन मनाया। लैशराम के बर्थडे को रणदीप ने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। जनवरी 2026 में बेबी शॉवर हुआ। जो काफी इंटिमेट और फैमिली-फ्रेंड्स वाला था।बेटी के जन्म से एक दिन पहले 9 मार्च को लिन ने एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया। जिसमें लिन लैशराम ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। दोनों प्यार भरी नजरों से एक दूसरे को देख रहे हैं।
49 साल की उम्र में पिता बने Randeep Hooda
रणदीप हुडा की उम्र लगभग 49 वर्ष है। वे पहली बार पिता बने हैं। उनकी शादी मणिपुर की अभिनेत्री लिन लैशराम संग 29 नवंबर 2023 को हुई थी। दोनों की शादी मणिपुर में पारंपरिक मणिपुरी रीती-रिवाज के साथ हुई थी। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। यह दोनों का पहला बच्चा है। फैंस सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां दे रहे हैं। यह पल कपल के लिए भावुक और यादगार है। क्योंकि बच्ची ने दादा के साथ जन्मदिन शेयर किया।





