Sania Mirza returns to India from Dubai

Sania Mirza returns: जंग के माहौल में दुबई से भारत लौटीं सानिया मिर्जा

Sania Mirza returns to India from Dubai: पूर्व भारतीय टनीस स्टार सानिया मिर्जा दुबई से भारत लौट आई हैं। सानिया दुबई से हैदराबाद स्थित अपने बंगले पर वापिस लौट आई हैं।

Sania Mirza returns to India from Dubai

पश्चिम एशिया में ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष ने दुबई को भी प्रभावित किया है। ऐसे में जंग के माहौल में सानिया मिर्जा दुबई से भारत लौट आई हैं। सानिया मिर्जा ने एनडीटीवी को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया अल बार्षा इलाके में फाइटर जेट्स की आवाजें ,इंटरसेप्शन और ड्रोन/बम विस्फोट की घटनाएं हो रही हैं। एक बार तो उनके घर के मात्र 500 मीटर की दुरी पर मलबा गिरा। वहां की स्थिति तनावपूर्ण थी। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से अपने बेटे के साथ भारत वापस लौटने का फैसला लिया।

सानिया मिर्जा का दुबई में है घर

सानिया मिर्जा ने खुद बताया कि दुबई में उनका दूसरा घर है। लेकिन अनिश्चितता कभी भी आसान नहीं होती। कहा ,” स्कूल अगले हफ्ते शुरू होने वाले थे। लेकिन स्थिति शांत होने तक वे इंतजार करेंगी। हैदराबाद में उनका मल्टी-स्टोरी बंगला है। जहाँ वे अपने माता-पिता के साथ रहती हैं।

दुबई में सानिया मिर्जा का Palm Jumeirah विला घर

Sania Mirza returns to India from Dubai39 वर्षीय सानिया कई साल से दुबई को अपना बेस बनाए हुए हैं। उनका दो मंजिला विला कृत्रिम द्वीप पर है। यह क्लासिकल ग्रीक स्टाइल का शानदार घर है। जिसकी बाहरी दीवारें पूरी तरह से सफेद हैं। गोलाकार स्तंभ, लाल रंग का द्वार प्रवेश द्वार पर घोड़े की मूर्ति और चारों तरफ हरी-भरी हरियाली है। सानिया के घर की कीमत 210 करोड़ बताई जाती है।

घर के अंदर का डिजाइन खुद सानिया ने किया है। लिविंग रूम में सफेद दीवारें, हरे रंग के एक्सेंट, बड़ा टीवी, पौधे और विशाल खिड़कियां। डायनिंग एरिया में लकड़ी का फ्लोर है। ब्लू वेलवेट कुर्सियां हैं। मास्टर बैडरूम, प्रेयर रूम किचन, वाक-इन क्लोजेट और इजहान का वाइब्रेंट ब्लू रूम , सब कुछ बहुत सोच समझकर बनाया गया है। शोएब मलिक से तलाक के बाद घर सानिया और इजहान के नाम पर रजिस्टर्ड है

सानिया मिर्जा दुबई में क्या काम करती हैं ?

उन्होंने दुबई में ‘सानिया मिर्जा टेनिस अकैडमी’ शुरू की है। इस अकैडमी में दुनिया स्तर के कोर्ट, जिम, स्विमिंग पूल और ट्रेनिंग फैसिलिटी हैं। यह अकैडमी बच्चों से लेकर प्रो-प्लेयर्स तक को ट्रेनिंग देती है। भारत के हैदराबाद में भी उनकी एक अकैडमी है। इसके अलावा वे ‘द नेक्स्ट सेट’प्रोग्राम चलाती हैं। उनका पिकलबाल और अन्य ब्रांड्स के साथ बिजनेस है। वे इवेंट्स और स्पॉंशरशिप के जरिए भी कमाई करती हैं। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने बिजनेसवुमन के रूप में अपना नया चैप्टर शुरू किया है।

जल्द वापस दुबई लौटेंगी सानिया मिर्जा

सानिया कहती हैं की दुबई उनका दूसरा घर है। वे स्थिति सामान्य होने पर जल्द ही दुबई लौट सकती हैं। फ़िलहाल वे परिवार के साथ हैदराबाद में हैं। वे ईद भी भारत में ही मना रही हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top