Virat Kohli mocks fake news: सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक फेक न्यूज़ फैली थी कि विराट कोहली ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी से RCB से चार्टेड प्लेन की मांग की थी।
क्या थी विराट कोहली के बारे में फेक न्यूज़ ?
रिपोर्ट में कहा गया कि हाल ही में विराट कोहली ने जो अपनी फैमिली के साथ लंदन में रहते हैं, ने RCB मैनेजमेंट से अनुरोध किया कि अगर मैच में 3 दिन या उससे ज्यादा का गैप हो तो उन्हें प्राइवेट चार्टेड फ्लाइट उपलब्ध कराई जाए। वे लंदन जाकर अपनी फैमिली से मिलते और मैच से ठीक पहले वापस आ जाते। यह क्लेम इंस्टाग्राम अकाउंट वर्ल्ड इन लास्ट 24 ओवर्स पर किया गया। जो अब डिलीट हो चूका है। RCB की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Virat Kohli mocks fake news: कोहली का रिएक्शन
विराट कोहली ने इस फेक न्यूज़ पर बड़े ही मजेदार और हल्के फुल्के अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने इस वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया और हँसते हुए इमोजी शेयर की। पोस्ट में उन्होंने कोई कैप्शन या बयान नहीं दिया। इस तरह उन्होंने अपने अंदाज में फेक न्यूज़ का मजाक उड़ाया। उन्होंने इसे साफतौर पर गलत बताया।
विराट कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल
इंस्टाग्राम पर विराट कोहली का फेक न्यूज़ का खंडन सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर मीम बनने लगे। फैंस ने तारीफ करते हुए कहा कि विराट कोहली ने बिना ज्यादा बोले ही फेक न्यूज़ का शानदार तरीके से जवाब दे दिया। मूल अकाउंट पर इतना ट्रैफिक आया कि वो क्रैश हो गया। बाद में फेक न्यूज़ फ़ैलाने वाले ने स्पष्टीकरण दिया। कहा गया कि यह अपुष्ट खबर थी।
आईपीएल 2026 का सीजन
आईपीएल 2026 का सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है। विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछले सीजन की चैंपियन है। विराट कोहली ने गलत खबर को ह्यूमर के साथ हैंडल करके दिखा दिया कि वे बकवास पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।





