Monalisa Farman Case: मोनलिसा भोसले मध्य प्रदेश के खरगौन के महेश्वर की रहने वाली हैं। हाल ही में मोनालिसा ने फरमान संग शादी कर सुर्खियां बटोरी हैं। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
मोनालिसा भोसले कौन हैं ?
मध्य प्रदेश के खरगौन की रहने वाली युवती मोनालिसा प्रयागराज महाकुंभ मेले में 2025 में रुदाक्ष और मालाएं बेचते हुए वायरल हुई थी। उनकी नीली भूरी आँखे,खूबसूरत चेहरा और मोनालिसा जैसी लगने वाली सूरत की वजह से सोशल मीडिया पर कुंभ की मोनालिसा और महाकुंभ वायरल गर्ल का नाम मिला। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें फिल्म के ऑफर मिले। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें काम दिया।
Monalisa Farman Case: फरमान और मोनालिसा की शादी
मोनालिसा की डेढ़ साल पहले उत्तर प्रदेश के फरहान से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच रिलेशनशिप बनी। परिवार ने शादी का विरोध किया। मोनालिसा और फरमान ने 11 मार्च 2026 को केरल के त्रिवंतपुरम में हिंदू रीती रिवाज से शादी कर ली। दोनों ने पुलिस की मदद ली। शादी के बाद दोनों ने रोमांटिक वीडियो और फोटो शेयर किए। लेकिन परिवार और डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद कहा। कपल को जान से मारने की धमकियां मिली ,जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा की अपील की।
Monalisa की उम्र का विवाद
शादी के बाद बड़ा ट्विस्ट आया। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में पता चला कि मोनालिसा नाबालिग है। असली उम्र 16 साल 2 महीने है। फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर शादी कराई गई। खरगोन जिले के महेश्वर थाने में फरमान के खिलाफ POSCO एक्ट, अपहरण और नाबालिग से शादी के आरोप में FIR दर्ज हुई है। केरल पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगे हैं। शादी को निरस्त करने की मांग उठी। फरमान पर जेल जाने का खतरा मंडराया हुआ है।
फरमान को छोड़कर भागी मोनालिसा
12 अप्रैल को फरमान खान ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा उन्हें छोड़कर भाग गई है। फरमान इस समय राजस्थान के अजमेर के पुष्कर में है।
Farman का वायरल वीडियो
फरमान ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कहा ,”हेलो दोस्तों, मोनालिसा भाग गई है। मैं उसे ढूंढने अजमेर आया हूँ। सो फ्रेंड्स अजेमर में मोनालिसा का पता नहीं लग पाया है। मैं जोधपुर जा रहा हूँ। जोधपुर में हाल्ट है, अगर आप में से किसी को पता चले तो मुझे बताएं। ”
मोनालिसा के परिवार का आरोप
Monalisa की माँ लताबाई ने आरोप लगाया है कि फरमान ने उनकी बेटी को गायब कर दिया है। उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश बताया है। मां ने कहा कि 15-20 दिन पहले फरमान ने उनसे मोनालिसा की थोड़ी बातचीत कराई थी। लेकिन उसके बाद मोनालिसा का फोन बंद हो गया। बड़ी मां ने बताया कि फरमान ने मोनालिसा का फोन छीन लिया था। परिवार का कहना है कि ये शादी शुरू से षड्यंत्र है।
मोनालिसा कहां है ?
Monalisa Farman Case: यह मामला MP, UP और केरल के बीच फैला हुआ है। खरगोन पुलिस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। मोनालिसा की लोकेशन अभी अज्ञात है। ये मामला पहले से विवादास्पद था। अब गायब होने के बाद नया ट्विस्ट आ गया। अभी तक ये नहीं पता चला कि मोनालिसा सच में भाग गई है या गायब कर दी गई है।





