Tara Sutaria to Represent India at Cannes 2026: तारा सुतारिया 2026 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फेसिवल फ्रेंच रिविएरा में आयोजित किया जाएगा।
Cannes 2026 कब होगा ?
79 वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 12 मई से 23 मई 2026 तक फ्रेंच रिविएरा में आयोजित किया जाएगा। इस फेस्टिवल में तारा सुतारिया पहली बार डेब्यू कर रही हैं। उनकी टीम के आधिकारिक ब्यान के अनुसार ,”तारा सुतारिया टॉक्सिक से पहले ग्लोबल स्टेज पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ”
Tara Sutaria के लिए क्यों महत्वपूर्ण है कान्स फिल्म फेस्टिवल ?
तारा सुतारिया Student of the Year 2, Marjaavaan, Tadap, Ek Villain Returns जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। अब वे पैन इंडिया इंटरनेशनल मंच पर अपनी उपस्थिति बढ़ा रही हैं। यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है खासकर टॉक्सिक फिल्म के रिलीज से पहले वे कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। तारा सुतरिया टॉक्सिक: A Fairy Tale for Grown-Ups में रेबेका की मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में उनके साथ कियारा अडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा जैसी अभिनेत्रियां भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म २०२६ में रिलीज होने जा रही है।
कान्स में चमकते हैं ये सितारे
हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में में ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण और जाह्नवी कपूर जैसी प्रमुख हस्तियां शिरकत करती हैं। इस बार तारा का इस मंच में शामिल होना भारतीय सिनेमा की ग्लोबल पहुंच को मजबूत करेगा। इसके अलावा Tara Sutaria की रिलीज होने वाली हिंदी फिल्म “टॉक्सिक” को भी प्रमोट किया जाएगा। इसके अलावा यह तारा के लिए इंटरनेशनल ब्रेकथ्रू का मौका है। फैंस के बीच काफी उत्साह नजर आ रहा है।
- ये भी पढ़ें :Drishyam 3 रिलीज डेट और स्टार कास्ट समेत विस्तृत जानकारी
- Wikipedia ने Dhurandhar 2 को दिया प्रोपगैंडा का टैग
- Ustad Bhagat Singh Movie: स्टार कास्ट, Box Office Collection और रिलीज डेट समेत विस्तृत जानकारी
- Jannat Zubair Net Worth: जन्नत जुबैर की टोटल नेट वर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप! हिना खान, श्वेता तिवारी और रुपाली गांगुली को कमाई मामले दे रही हैं मात





