Aamir Khan to marry Gauri Spratt : आमिर खान अपनी तीसरी शादी 5 जुलाई 2026 को करने जा रहे हैं। उनकी तीसरी दुल्हन गौरी स्प्रैट होंगी।
आमिर खान और गौरी की शादी की डिटेल
- शादी 5 जुलाई 2026 को आमिर खान के मुंबई स्थित घर पर निजी रजिस्टर्ड मैरिज के रूप में होगी।
- यह एक छोटी सी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी। जिसमें परिवार के लोग और क्लोज रिश्तेदार शामिल होंगे।
- यह कोई भव्य शादी या पब्लिक इवेंट नहीं है।
Aamir Khan to marry Gauri Spratt
आमिर खान ने कुछ महीने पहले गौरी स्प्रैट संग अपने रिश्ते को पब्लिकली कन्फर्म किया था। उन्होंने कहा था कि गौरी ने उन्हें नई जिंदगी और सुकून दिया है। जनवरी 2026 में दोनों एकसाथ नए घर में भी शिफ्ट हो गए।
शादी के बारे में आमिर खान का ब्यान
गौरी स्प्रैट संग शादी के बारे में आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर वायरल हो रही है। एनडीटीवी, हिंदुस्तान टाइम्स,फिल्मफेयर, इंडिया टुडे, डीएनए इंडिया , और आज तक जैसे बड़े मीडिया आउटलेट्स ने इस रिपोर्ट को छापा है।
आमिर खान की पिछली शादियां और तलाक
- आमिर खान और रीना दत्ता की शादी : दोनों ने 1986 में शादी की थी और और 2002 में तलाक हो गया।
- दोनों की दो संतानें, जुनैद खान और इरा खान हैं।
- किरण राव और आमिर खान की शादी : दोनों की शादी 2005 में हुई थी और 2021 में तलाक हो गया।
- दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है।
गौरी स्प्रैट कौन हैं ?
गौरी स्प्रैट मुख्य रूप से फैशन स्टाइलिस्ट, फोटोग्राफर और ब्यूटी/सैलून इंडस्ट्री की एंटरप्रेन्योर हैं। वे बेंगलुरु से हैं और फैशन व ब्यूटी के क्षेत्र में 20 साल से भी अधिक का अनुभव रखती हैं।
गौरी स्प्रैट की शिक्षा
- स्कूलिंग: Blue Mountain School, Ooty (1990-1996)।
- उच्च शिक्षा: University of the Arts London से FDA (Foundation Degree in Arts) in Styling & Photography (2002-2004)। उन्होंने यहां से डिस्टिंक्शन के साथ ग्रेजुएशन किया।
गौरी स्प्रैट का प्रोफेशनल करियर
सैलून और ब्यूटी बिजनेस
उनकी मां रीता स्प्रैट बेंगलुरु में एक सैलून की मालकिन थीं।
- गौरी ने इस विरासत को आगे बढ़ाया। वे BBlunt Salons (एक प्रमुख हेयरस्टाइलिंग और ब्यूटी चेन) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं।
- उन्होंने BBlunt@Spratt Hairdressing Pvt. Ltd. के तहत मुंबई में एक टॉप परफॉर्मिंग सैलून मैनेज किया।
- BBlunt चेन को मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे आदि शहरों में विस्तार देने में उनकी अहम भूमिका रही है।
फैशन और स्टाइलिंग करियर
पहले Marmalade में पार्टनर, Pruha Clothing Private Limited में डायरेक्टर और The Leather Boutique (बेंगलुरु) में कंसल्टिंग डिजाइनर के रूप में काम किया।
गौरी स्प्रैट की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री
- हाल ही में वे आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ काम कर रही हैं।
- अपनी स्टाइलिंग और क्रिएटिव स्किल्स का इस्तेमाल फिल्म प्रोजेक्ट्स में कर रही हैं।
गौरी एक सिंगल मदर भी हैं और उनका एक छोटा बेटा है। वे फैशन, फोटोग्राफी और बिजनेस को बैलेंस करते हुए काफी प्राइवेट लाइफ जीती रही हैं। आमिर खान के साथ रिलेशनशिप पब्लिक होने के बाद उनका नाम ज्यादा चर्चा में आया, लेकिन उन्होंने अपना करियर हमेशा प्रोफेशनल तरीके से संभाला है।
- ये भी पढ़ें : AP Dhillon ने Tara Sutaria को लाइव कॉन्सर्ट में किया Kiss, खड़े देखते रह गए बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया
- Tamannaah Bhatia नहाते समय अपने शरीर के हर हिस्से को जरूर छूती हैं, बताई ख़ास वजह
- Drishyam 3 रिलीज डेट और स्टार कास्ट समेत विस्तृत जानकारी
- दीपिका पादुकोण बनीं मेटा एआई की आवाज
- Sonam Bajwa Bathroom Video: बाथरूम में नहाती हुई Sonam Bajwa के वीडियो ने बढ़ाया लोगों का पारा, वीडियो देखकर छूटे पसीने





