Prithvi Shaw and Akriti Agarwal relationship ended

Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का रिश्ता टुटा; शादी से पहले ब्रेकअप

Prithvi Shaw and Akriti Agarwal relationship ended: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की सगाई टूटी। मंगेतर आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर घोषणा की।

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका बल्ला नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। शादी से पहले ही पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल का रिश्ता टूट गया है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस के बीच यह चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है।

Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का रिश्ता टुटा, मंगेतर ने दी जानकारी

आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दोनों के अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान रखते हैं, लेकिन मौजूदा जिम्मेदारियों और हालात को देखते हुए उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। पोस्ट में साफ तौर पर यह भी बताया गया कि यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है, किसी विवाद की वजह से नहीं।

Akriti Agarwal और Prithvi Shaw की 8 मार्च 2026 को हुई थी सगाई

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने इसी साल 8 मार्च 2026 को सगाई की थी। यानी सगाई के महज छह महीने के भीतर ही दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। यह खबर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि दोनों की सगाई काफी चर्चा में रही थी और सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा था।

जुलाई में ही मिलने लगे थे Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का रिश्ता टूटने के संकेत

दिलचस्प बात यह है कि दोनों के रिश्ते में दरार की चर्चा नई नहीं है। जुलाई महीने में ही आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर धोखा मिलने से जुड़ी एक पोस्ट लिखी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें कई बार धोखा दिया गया लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा। उस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगने लगे थे। अब यह ब्रेकअप की खबर उन अटकलों पर मुहर लगाती नजर आ रही है।

फैंस की प्रतिक्रिया

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। कई फैंस इस खबर से हैरान हैं क्योंकि दोनों की एंगेजमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और लोग उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। वहीं कुछ यूजर्स आकृति की इमोशनल पोस्ट की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने बड़ी हिम्मत के साथ अपनी बात सामने रखी।

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल का यह ब्रेकअप क्रिकेट और एंटरटेनमेंट, दोनों ही जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि दोनों की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है, फिर भी फैंस के मन में इस अचानक हुए बदलाव को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आने वाले दिनों में इस मामले पर और भी अपडेट सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top