Thailand vs India Hockey Team

Thailand को भारत ने 20-1 से रौंदा, Asian Games में दीपिका सहरावत का रिकॉर्ड शो

Thailand vs India: Asian Games 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को 20-1 से हराया।

Thailand vs India : भारतीय महिला हॉकी टीम का तूफ़ान जारी

पूल बी के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने थाईलैंड को 20-1 के भारी अंतर से हरा दिया। मैच का असली हीरो बनीं ड्रैग-फ्लिक स्पेशलिस्ट दीपिका सहरावत। उन्होंने अकेले 9 गोल दागे और नया रिकॉर्ड बना दिया। खास बात ये कि उनके सभी 9 गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए।

Asian Games 2026 में यह जीत भारतीय टीम की लगातार तीसरी बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 और इंडोनेशिया को 17-1 से हराया था। तीन मैचों में भारत ने कुल 56 गोल कर दिए हैं। दीपिका इन तीन मुकाबलों में 20 गोल कर चुकी हैं।

India vs Thailand: दीपिका सहरावत ने किया कमाल

मैच शुरू होते ही दीपिका ने आक्रामक रुख अपनाया। दूसरे मिनट में ही उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके खाता खोला। इसके बाद 8वें और 9वें मिनट में भी गोल किए। पहले क्वार्टर में ही भारत का स्कोर 6-0 हो गया।

दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भी दीपिका का कहर जारी रहा। उन्होंने 24वें, 33वें, 36वें, 39वें, 51वें और 57वें मिनट में भी गोल किए। थाईलैंड की रक्षा पंक्ति उनके ड्रैग-फ्लिक के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई। एक ही मैच में 9 गोल करने वाली दीपिका एशियन गेम्स के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं।

India vs Thailand: हॉकी इंडिया की बाकि खिलाड़ियों का योगदान

नवनीत कौर ने 4 गोल किए। रुतुजा पिसाळ ने हैट्रिक पूरी की। नेहा गोयल, लालरेम्सियामी, साक्षी राणा और कप्तान सलीमा टेटे ने भी गोल करके अपना नाम स्कोरशीट में दर्ज कराया। हाफ टाइम तक भारत 11-0 से आगे था।

थाईलैंड का इकलौता गोल 57वें मिनट में आया, जब सुपांसा समंसो ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इससे पहले भारत की डिफेंस लगभग अभेद्य रही।

एशियन गेम्स 2026 के पूल बी में भारत टॉप पर

इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम पूल बी में टॉप पर बनी हुई है। कोच शूर्ड मरीन की अगुवाई में टीम ने बेहतरीन फॉर्म दिखाया है। अगला मुकाबला शुक्रवार को मेजबान जापान के खिलाफ है। उसके बाद सिंगापुर से भिड़ंत होगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top