Vamika World: अनुष्का शर्मा ने कराया बेटी वामिका का दुनिया से परिचय

अनुष्का शर्मा ने कराया बेटी वामिका का दुनिया से परिचय

Vamika World: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

इससे पहले विराट और अनुष्का शर्मा ने करीब एक साल तक बेटी वामिका को मीडिया से दूर रखा था। अब वामिका की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

Vamika World: वामिका की पहली फोटो आई सामने

किंग कोहली और अनुष्का शर्मा दुनिया के पावरफुल कपल्स में से एक हैं। ऐसे में उनकी एक वर्षीय बेटी वामिका भी चर्चा में रहती है। विरूष्का ने करीब एक साल तक बेटी वामिका को मीडिया से दूर रखा और वे मीडिया वालों से वामिका की तस्वीरें नहीं लेने की रिक्वेस्ट करते हुए देखे गए थे।

इस समय टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। जहां भारतीय टीम एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेल रही है। अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वामिका भी विराट के साथ साउथ अफ्रीका में ही है। वह बेटी को लेकर क्रिकेट मैच का आनंद लेने पहुंची है। इसी दौरान विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का दुनिया से खास अंदाज में परिचय कराया है।

कोहली ने किया इशारा

जिस अंदाज में विराट और अनुष्का शर्मा ने बेटी का दुनिया से परिचय कराया है, उससे साफ लगता है कि मानों दोनों ने पहले ही तय कर रखा हो कि किसी खास मौके पर ही बेटी को दुनिया से रूबरू कराएंगे। ऐसा इस लिए लग रहा है कि विराट ने अर्धशतक बनाने के बाद अनुष्का के तरफ एक खास इशारा किया।

अनुष्का शर्मा और वामिका की तस्वीरें

दरअसल,विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए अर्धशतक बनाते ही स्टैंड्स में खड़ी अनुष्का शर्मा की तरफ पालने में झूला झुलाने जैसा इशारा किया। मानो यह विराट की अनुमति थी कि वामिका का दुनिया से परिचय कराने का सही समय आ गया है। विराट और अनुष्का के हावभाव से ऐसा लगता है मानो जब विराट कोई खास पारी खेलेंगे उसी दिन बेटी का दुनिया से परिचय कराया जाएगा।

विराट के इशारा करते ही अनुष्का ने बेटी वामिका को पापा की तरफ देखने का इशारा किया। और जैसे ही अनुष्का ने इशारा किया तो स्टेडियम में लगे तमाम कैमरे अनुष्का शर्मा और वामिका की तरफ ताकने लगे।

वामिका पिंक कलर की फ्रॉक में काफी क्यूट लग रही थी। वामिका की पहली झलक पाने के बाद फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने वामिका की निजता का ख्याल रखते हुए उसके चेहरे को ब्लर कर ट्विटर पर शेयर किया है।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top