ISRO ने लॉन्च किया राडार इमेजिंग सैटेलाइट

ISRO ने लॉन्च किया राडार इमेजिंग सैटेलाइट

EOS-04 एक राडार इमेजिंग उपग्रह है। इस सैटेलाइट को मिट्टी की नमी ,जल विज्ञान ,कृषि ,वानिकी और वृक्षारोपण , बाढ़ और मौसम स्थितियों में उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इसरो के साल 2022 के पहले प्रक्षेपण अभियान के तहत PSLV-C 52 के जरिए पृथ्वी पर नजर रखने वाले सैटेलाइट को लॉन्च किया है। इसके लिए रविवार के दिन पच्चीस घंटे की उलटी गिनती शुरू हुई थी। जिसे आज सुबह 06:17 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र ,शार ,श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। दो छोटे धुर्वीय उपग्रहों के साथ धुर्वीय उपग्रह प्रक्षेपण यान को लॉन्च किया गया।

ये भी पढ़ें,ISRO ने लांच किया RISAT-2B उपग्रह

एओएस-04 को कृषि ,वानिकी और वृक्षारोपण , मिट्टी की नमी , जल विज्ञान , बाढ़ मानचित्र जैसे अनुप्रयोगों और मौसम की सभी स्थितियों की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। EOS-04 का वजन 1710 किलोग्राम है।

PSLV-C 52 अपने साथ दो छोटे उपग्रहों को भी ले गया है। जिसमें कोलोराडो यूनिवर्सिटी, बोल्डर की वायुमंडलीय एवं अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला के सहयोग से डिजाइन किया गया। लॉन्च किए गए दूसरे उपग्रह को भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान ( IIST ) द्वारा डिजाइन किया गया है। इसमें NCU और NTU का भी योगदान रहा है।

ये भी पढ़ें,चंद्रयान 2: विक्रम लैंडर से अगले 14 दिनों में हो सकता है संपर्क, इसरो टीम की कोशिश जारी है

दूसरा उपग्रह ISRO का एक  प्रौद्योगिकी प्रदर्शक उपग्रह है। इसमें एक थर्मल इमेजिंग कैमरा होने के कारण,  उपग्रह भूमि की सतह का तापमान , झीलों के पानी की सतह के तापमान और वनस्पतियों आंकलन में सहायता प्रदान करेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *