Mahendra Singh Dhoni

Mahendra Singh Dhoni ने छोड़ी CSK की कप्तानी, रविंद्र जडेजा बने नए कप्तान 

Mahendra Singh Dhoni साल 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रहे है। परंतु अब उन्होंने CSK की कप्तानी छोड़ने का फैंसला ले लिया ही। धोनी के इस फैंसले से उनके फैंस काफी निराश हुए है।

Mahendra Singh Dhoni ने छोड़ी CSK की कप्तानी

IPL का 15वां सीजन शुरू होने से दो दिन पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। धोनी के जगह आल राउंडर रविंद्र जडेजा अब CSK के नए कप्तान बनेंगे। धोनी एक खिलाडी के रूप में आगे भी टीम के साथ खेलते रहेंगे। बता दे कि धोनी साल 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे है।

Mahendra Singh Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स

सीएसके ने गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी टीम के सबसे पुराने और अनुभवी खिलाडी रविंद्र जडेजा को सौंपने का फैंसला ले लिया है। जडेजा जो 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स  का अभिन्न अंग रहे है, वे सीएसके का प्रतिनिधित्व करने वाले तीसरे खिलाडी होंगे।

जडेजा बने सीएसके के तीसरे कप्तान

रविंद्र जडेजा के रूप में CSK को तीसरा कप्तान मिलने जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा केवल सुरेश रैना ने ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है ।धोनी ने 213 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से उन्होंने 130 मैच जिताएं है। इसके अलावा सुरेश रैना ने 6 मैचों के लिए सीएसके की कप्तानी की थी। जिसमें से वे सिर्फ 2 मैच ही जीता पाए थे।

कप्तान रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा के कप्तान बनने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। क्योंकि IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने 4 खिलाडियों को रिटेन किया था। फ्रेंचाइजी ने रविंद्र जडेजा को महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा रकम में रिटेन किया था।  जिसके बाद से ही जडेजा के कप्तान बनने के कयास लगाए जा रहे थे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top