Monalisa Truth:अभिनेत्री मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा के अलावा टीवी इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा है। अभिनय के अलावा अपनी खूबसूरत तस्वीरों और और वीडियो के लिए भी मोनालिसा बहुत फेमस है।
Monalisa Truth:मोनालिसा ने बताया बॉलीवुड का कड़वा सच
एक्ट्रेस हर दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। अभिनेत्री भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दस साल से भी अधिक बिता चुकी है। मनोरंजन की दुनिया में अभिनेत्री मोनालिसा की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए। अभिनेत्री कास्टिंग काउच का भी शिकार हो चुकी है। मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड को लेकर कई खुलासे किए हैं।
बोल्ड सीन दिए
40 वर्षीय अभिनेत्री मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों में कई बोल्ड सीन दिए हैं। जब करियर के शुरू में उन्हें कोई काम नहीं मिला तो उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान वह कई बार कास्टिंग काउच का शिकार हुई।
ये खुलासा किया
एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब उन्हें काम के बदले सेक्स करने की अपील की जाती थी। ऐसे ऑफर उन्हें तब मिले थे जब वह कोलकाता से मुंबई अपना करियर बनाने आई थी। उन्होंने कहा कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में नई थी उन्हें फिल्मों में रोल के बदले कंप्रोमाइज करने के लिए कहा गया था। जब उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो लंबे समय तक काम नहीं मिला। जिसके चलते उन्हें बी ग्रेड की फिल्मों में काम करना पड़ा।
मोनालिसा का कहना है कि वे फिल्मों आने से पहले यह सोच चुकी थी कि सफलता पाने के लिए किसी भी तरह का शॉर्टकट नहीं लेंगी। चाहे जितना भी समय लग जाए।
सभी न्यूकमर के साथ होता है
अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें होमोसेक्सुअल रिलेशन बनाने के लिए भी दबाव झेलना पड़ा। हालाँकि, फिल्ममेकर्स द्वारा दबाव बनाने के बाद भी उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। मोनालिसा का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा न सिर्फ लड़कियों के साथ होता है बल्कि न्यूकमर लड़कों के साथ भी होता है।
Be First to Comment