Neeraj Chopra number: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा विश्व के नंबर एक जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं। उन्होंने ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ा है।
Neeraj Chopra number: नीरज चोपड़ा बने विश्व के नंबर वन जैवलिन थ्रोअर
भारतीय भाला फेंक खिलाडी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में पुरुष वर्ग में विश्व के नंबर एक भाला फेंक खिलाडी बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने यह उपलब्धि अपने करियर में पहली बार प्राप्त की है। इसी के साथ नीरज चोपड़ा ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं। उन्होंने ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स को पछाड़ा है।
नीरज चोपड़ा बने साल 2022 के मोस्ट विजिबल एथलीट, उसैन बोल्ट को पछाड़ा
वर्ल्ड एथलेटिक्स की ताजा रैंकिंग के अनुसार, नीरज चोपड़ा 1455 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पार हैं। वहीं, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 1433 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पीटर्स नीरज चोपड़ा से 22 अंक पीछे हैं। तीसरे स्थान पर टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाल चेक गणराज्य के जैकब वडलेजच हैं। विश्व रैंकिंग में जैकब के 1416 अंक हैं।
ज्युरिक में डायमंड लीग 2022
25 वर्षीय नीरज चोपड़ा पिछले साल 30 अगस्त को वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुँच गए थे। लेकिन इसके बावजूद भी वह एंडरसन पीटर्स को पछाड़ नही पाए थे। इसके अगले महीने उन्होंने ज्युरिक में डायमंड लीग 2022 का फाइनल मुकाबला जीता था। वे यह टूर्नामेंट जितनी वाले पहले भारतीय बने। इसी महीने नीरज चोपड़ा ने 88.67 मीटर दूर भाला फेंककर दोहा डायमंड लीग का खिताब जीता था। दोहा डायमंड लीग जीतने के बाद नीरज चोपड़ा विश्व के नंबर एक खिलाडी बन गए।
One Comment