नीरज चोपड़ा बने विश्व के नंबर वन जैवलिन थ्रोअर, एंडरसन को पछाड़ा

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा विश्व के नंबर एक जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं। उन्होंने ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ा है।

भारतीय भाला फेंक खिलाडी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में पुरुष वर्ग में विश्व के नंबर एक भाला फेंक खिलाडी बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने यह उपलब्धि अपने करियर में पहली बार प्राप्त की है। इसी के साथ नीरज चोपड़ा ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं। उन्होंने ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स को पछाड़ा है।

नीरज चोपड़ा बने साल 2022 के मोस्ट विजिबल एथलीट, उसैन बोल्ट को पछाड़ा

वर्ल्ड एथलेटिक्स की ताजा रैंकिंग के अनुसार, नीरज चोपड़ा 1455 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पार हैं। वहीं, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 1433 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पीटर्स नीरज चोपड़ा से 22 अंक पीछे हैं। तीसरे स्थान पर टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाल चेक गणराज्य के जैकब वडलेजच हैं। विश्व रैंकिंग में जैकब के 1416 अंक हैं।

Lausanne Diamond League 2022 : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, 89.08 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय बने   

25 वर्षीय नीरज चोपड़ा पिछले साल 30 अगस्त को वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुँच गए थे। लेकिन इसके बावजूद भी वह एंडरसन पीटर्स को पछाड़ नही पाए थे। इसके अगले महीने उन्होंने ज्युरिक में डायमंड लीग 2022 का फाइनल मुकाबला जीता था। वे यह टूर्नामेंट जितनी वाले पहले भारतीय बने। इसी महीने नीरज चोपड़ा ने 88.67 मीटर दूर भाला फेंककर दोहा डायमंड लीग का खिताब जीता था। दोहा डायमंड लीग जीतने के बाद नीरज चोपड़ा विश्व के नंबर एक खिलाडी बन गए।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8998 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “नीरज चोपड़ा बने विश्व के नंबर वन जैवलिन थ्रोअर, एंडरसन को पछाड़ा

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री