Site icon www.4Pillar.news

Viral Video : शादी के मंडप में दूल्हा दुल्हन के बीच जमकर हुई फाइट, लोग बोले- Oh My God

दूल्हा दुल्हन के बीच उस समय जबरदस्त फाइट शुरू हो जाती है जब दोनों सात फेरे लेने के लिए तैयार थे। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

दूल्हा दुल्हन के बीच उस समय जबरदस्त फाइट शुरू हो जाती है जब दोनों सात फेरे लेने के लिए तैयार थे। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

आमतौर पर विवाह शादियों के बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिनमें कहीं दुल्हन शादी मंडप में बाइक पर सवार होकर एंट्री मारती हुई नजर आती है ,कभी कार में सवार होकर। कई बार बारातियों को नागिन डांस करते हुए भी देखा गया। ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा दुल्हन फेरों से ठीक पहले जमकर फाइट करते हुए नजर आ रहे हैं।

शादी से पहले दूल्हा दुल्हन की लड़ाई

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सात जन्मों की कसमें खा रहे दूल्हा दुल्हन अचानक एक दूसरे पर टूट पड़ते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के फेरे लेने से पहले दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी के साथ कुछ ऐसी मस्ती कर देता है जो दुल्हन को पसंद नहीं आती है और अपने होने वाले पति पर हमला बोल देती है। ऐसा वीडियो आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा ,जिसमें दुल्हन दूल्हे की जमकर धुनाई करती है। वो भी शादी से ठीक पहले। बाद की बात तो और होती है।

मस्ती पड़ी भारी

वीडियो में दूल्हा और दुल्हन शादी के मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान शादी की रस्में शुरू होती हैं। कुछ देर बाद दूल्हा और दुल्हन सात फेरों के लिए खड़े होने ही वाले होते हैं। इसी दौरान अचानक दूल्हे को मस्ती करने का मन करता है। जो उसे भारी पड़ जाता है। जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन को टीज करने की कोशिश की वैसे ही दुल्हन लाल पीला हो गई और दूल्हे पर पिल पड़ी। दोनों आपस में भीड़ पड़े।

देखें , वीडियो

शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की माँ बीचबचाव करती नजर आ रही है। वह दोनों को छुड़ाने की कोशिश करती है। लेकिन दुल्हन लगातार दूल्हे की धुनाई करती रहती है। यहां तक कि वह दूल्हे के ऊपर चढ़ जाती है। सोशल पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अगर , कमेंट बॉक्स में देखें तो लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Exit mobile version