Slaps: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनने के बाद कई थप्पड़ जड़ दिए हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।
वरमाला पहनाते ही दुल्हन ने दूल्हे को जड़ दिए थप्पड़
आजकल शादियों का सीजन चला हुआ है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो देते रहते हैं। किसी वीडियो में दूल्हा दुल्हन एक साथ डांस करते हुए नजर आते हैं तो किसी में दुल्हन घोड़ी या बाइक पर सवार होकर एंट्री मारती हुई नजर आती है। लेकिन इन सबसे अलग एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन ने वरमाला के दौरान दूल्हे को कई थप्पड़ जड़ दिए।
Slaps: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में हुई एक शादी का वीडियो
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में हुई एक शादी का है। जहां दूल्हा दुल्हन स्टेज पर वरमाला के लिए बिल्कुल तैयार थे। उनके अलावा फोटो खींचने के लिए कैमरामैन भी तैयार था।
सभी मेहमान भी अपने अपने मोबाइल से फोटो ले रहे थे। लेकिन जैसे ही दूल्हे ने अपनी होने वाली पत्नी को वरमाला पहनाई तो अचानक दुल्हन ने उसके मुंह पर धड़ाधड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। उसके बाद वह स्टेज छोड़कर चली गई।
शराब की वजह से पिट गया दूल्हा
जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को माला पहनने के बाद थप्पड़ जड़ा तो वहां महमूद मौजूद सभी लोग यह सीन देखकर हैरान रह गए। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दरअसल दूल्हे ने अपनी शादी के समय शराब पी रखी थी। जिसकी बदबू आने के बाद दुल्हन ने दूल्हे के चेहरे पर कई थप्पड़ जड़ दिए।