Site icon 4PILLAR

दो का पहाड़ा नहीं सुना पाने पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से किया इंकार

Table: दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से किया इंकार

Table: आमतौर पर शादियां टूटने की कई वजह होती है। कभी दहेज की बात न बन पाने पर शादी टूट जाती है तो कभी दूल्हा या दुल्हन का किसी और के साथ अफेयर होने पर शादी टूट जाती है। लेकिन उत्तर प्रदेश में शादी टूटने की घटना का मामला अलग ही है।

Table: शादी टूटने का मामला यूपी का है

विवाह टूटने का मामला यूपी के महोबा जिले का है। यहां खरेला थाना एरिया के एक गांव निवासी ने अपनी बेटी की शादी पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। 30 अप्रैल 2021 को बारात लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। इस दौरान बारातियों की खूब खातिरदारी की गई।

Table: शादी में वरमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हा अजीब हरकतें करने लगा। यह सब देखकर दुल्हन ने जयमाला डालने से पहले दूल्हे से एक ऐसा सवाल कर डाला कि जिसका वो जवाब नहीं दे पाया और शादी टूट गई। दुल्हन ने जयमाला डालने से पहले दूल्हे से कहा कि अगर वह उनके उस सवाल का जवाब नहीं दे पाएगा तो वह शादी नहीं करेगी।

दुल्हन का सवाल

दरअसल, दुल्हन ने दूल्हे से दो का पहाड़ा सुनाने को कहा था। दुल्हन के सवाल के बाद दूल्हा पहले तो कुछ समझ नहीं पाया इसके बाद वह इधर-उधर देखने लगा और उसकी पोल खुल गई। जिसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से साफ मना कर दिया और वरमाला नहीं पहनाई।

दुल्हन ने साफ मना कर दिया कि वह ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं करेगी। इतना सुनते ही बारातियों के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। खुशी का माहौल गमगीन और तनावपूर्ण हो गया। किसी को भी समझ नहीं आ रहा था कि क्या फैसला लिया जाए। दुल्हन ने कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं कर सकती जिसे गणित की मूल बातें भी पता ना हो।

पुलिस ने सुलझाया मामला

वर और वधू पक्ष इस मामले को नहीं सुलझा पाए तो पुलिस को इसके बारे में बताया गया। पुलिस ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन लड़की ने उनकी भी नहीं मानी। आखिरकार लड़की की बात मान ली गई।

वधू पक्ष के लोग पुलिस स्टेशन पहुंच गए और उन्होंने शादी में जो खर्च किया , उसको वापस करने की मांग की। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई और उन्होंने बताया कि यह अरेंज मैरिज थी।

सहमति बनी

एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों ने बातचीत की और समझौता हो गया। बातचीत में तय हुआ कि दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को दिए गए उपहार और गहने वापस करेंगे। उनकी आपसी सहमति को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

Exit mobile version