Site icon www.4Pillar.news

दूल्हे के नागिन डांस को देखकर दुल्हन ने तोड़ी शादी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में वरमाला पहनाने के बाद ऐसा नागिन डांस किया जिसको देखकर दुल्हन के भी होश उड़ गए। दुल्हन ने तुरंत शादी तोड़ दी।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में वरमाला पहनाने के बाद ऐसा नागिन डांस किया जिसको देखकर दुल्हन के भी होश उड़ गए। दुल्हन ने तुरंत शादी तोड़ दी।

लखीमपुर खीरी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दूल्हे ने अपनी शादी में शराब पीकर नागिन डांस किया, जिसको देखकर गुस्सा हुई लड़की ने शादी तोड़ दी। ये घटना आठ नवंबर की है। वरमाला पहनाने के बाद दूल्हे ने नागिन डांस किया था।

आटीआई डिप्लोमा होल्डर है लड़की

दुल्हन द्वारा शादी के लिए मना करने पर दूल्हे ने उसे थप्पड़ भी मारा था। ज्यादा हंगामा होने पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया गया। दूल्हे पक्ष द्वारा शादी के गिफ्ट वापिस किए जाने के बाद दोनों पक्षों ने औपचारिक शिकायत को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। आपको बता दें, लड़की आटीआई डिप्लोमा होल्डर है और लड़का कॉलेज ड्रॉपआउट है।कोर्ट में गैंगस्टर से महिला कांस्टेबल को हुआ प्यार,शादी करने के बाद अब नौकरी पर लटकी तलवार

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बारात आने के बाद जैसे ही बाराती हॉल के अंदर पहुंचे तो दूल्हे को उसके दोस्त डीजे की तरफ ले गए और वहां डांस करने लगे।

जब लड़की वाले दूल्हे को डीजे फ्लोर पर लेने पहुंचे तो उसने वहां भी बदतमीजी की। मामले को शांत करवाने के बाद वरमाला की रस्म अदा की गई। उसके कुछ देर बाद दूल्हा फिर डीजे डांस फ्लोर पर चला गया और नागिन डांस करने लगा। लड़के की इस हरकत को देखकर नाराज दुल्हन ने शादी तो दी।तलाकशुदा महिला को हुआ ऑनलाइन प्यार 82 लाख रुपए का चूना लगाकर प्रेमी हुआ फरार

मनाने की कोशिश

लड़की द्वारा शादी तोड़े जाने पर लड़के वालों और उसके घर वालों ने लड़की को मनाने की खूब कोशिश की लेकिन लड़की ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। बाद में दूल्हे और उसके दोस्तों ने लड़की वालों के साथ बदतमीजी की।

जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर विपिन सिंह को जांच के लिए भेजा गया। दूल्हे के घर वालों ने एएसआई विपिन सिंह से कहा कि हम इस मामले को आपस में सुलझा लेंगे। जिसके लिए एएसआई विपिन सिंह मान गए। बाद में लड़के वालों ने शादी में दिए गए सभी गिफ्ट लड़की वालों का वापिस लौटा दिए और खाने और सजावट का खर्चा देने की बात की।मोदी सरकर की फर्जी योजना चलाने वाला आईआईटी का छात्र गिरफ्तार

लड़की के भाई ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात  कहा,” दूल्हे को शादी की जरा भी फ़िक्र नहीं थी। जो हुआ वह बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता ,हम दुखी हैं कि बहन की शादी टूट गई लेकिन हम उसके इस फैसले के साथ हैं।मेरी बहन ने जो किया वह बिलकुल सही है।”

Exit mobile version