Site icon www.4Pillar.news

इंदौर : नौ साल की मासूम का अपहरण कर 32 वर्षीय दरिंदे ने किया रेप

मध्य प्रदेश के इंदौर के राजेंद्र नगर में एक 32 वर्षीय शख्स ने नौ साल की बच्ची का रात में अपहरण कर रेप किया है। आरोपी इससे पहले भी अपनी भतीजी को हवस का शिकार बना चूका है। आरोपी चंदन एक महीना पहले ही दस साल की जेल की सजा काटकर रिहा हुआ था।

मध्य प्रदेश के इंदौर के राजेंद्र नगर में एक 32 वर्षीय शख्स ने नौ साल की बच्ची का रात में अपहरण कर रेप किया है। आरोपी इससे पहले भी अपनी भतीजी को हवस का शिकार बना चूका है। आरोपी चंदन एक महीना पहले ही दस साल की जेल की सजा काटकर रिहा हुआ था।

इंदौर के राजेंद्र नगर में 32 वर्षीय आरोपी ने नौ साल की बच्ची का अपहरण कर रेप किया है। आरोपी ने रात में बच्ची को उसके घर से उठाकर 50 मीटर की दुरी पर जाकर रेप किया है। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दस साल पहले अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया था और वह एक महीना पहले ही दस साल की जेल की सजा काटकर रिहा हुआ था।

पुलिस का ब्यान

इंदौर एसीपी निहीत उपाध्याय ने बताया कि यह घटना अमितेश नगर की है। जहां  एक बिल्डिंग में चौकीदारी कर रहे पिता की 9 वर्षीय बेटी को रात के 12:30 बजे नकाबपोश बदमाश ने इमारत में घुसकर अगवा कर लिया था। आरोपी , गहरी नींद में सोइ हुई बच्ची को अगवा कर चोइथराम मंडी के पास पड़ी खाली जगह ले गया। उसके बाद सुनसान जगह पर मासूम के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस को जब इस घटना की सुचना मिली तो आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी का नाम चंदन उर्फ़ चमन है।  उसके पिता का नाम लक्ष्मण है।

दुष्कर्म का आरोपी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंदन तेजपुर गड़बड़ी इलाके में रहता है। साल 2012 में उसने अपनी चार साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया था। उसके खिलाफ अदालत में ट्रायल चला और साल 2014 में उसे दस साल की सजा मिली थी। पिछले महीने ही वह जेल से रिहा होकर आया था। आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Exit mobile version