मध्य प्रदेश के इंदौर के राजेंद्र नगर में एक 32 वर्षीय शख्स ने नौ साल की बच्ची का रात में अपहरण कर रेप किया है। आरोपी इससे पहले भी अपनी भतीजी को हवस का शिकार बना चूका है। आरोपी चंदन एक महीना पहले ही दस साल की जेल की सजा काटकर रिहा हुआ था।
इंदौर के राजेंद्र नगर में 32 वर्षीय आरोपी ने नौ साल की बच्ची का अपहरण कर रेप किया है। आरोपी ने रात में बच्ची को उसके घर से उठाकर 50 मीटर की दुरी पर जाकर रेप किया है। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दस साल पहले अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया था और वह एक महीना पहले ही दस साल की जेल की सजा काटकर रिहा हुआ था।
इंदौर एसीपी निहीत उपाध्याय ने बताया कि यह घटना अमितेश नगर की है। जहां एक बिल्डिंग में चौकीदारी कर रहे पिता की 9 वर्षीय बेटी को रात के 12:30 बजे नकाबपोश बदमाश ने इमारत में घुसकर अगवा कर लिया था। आरोपी , गहरी नींद में सोइ हुई बच्ची को अगवा कर चोइथराम मंडी के पास पड़ी खाली जगह ले गया। उसके बाद सुनसान जगह पर मासूम के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस को जब इस घटना की सुचना मिली तो आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी का नाम चंदन उर्फ़ चमन है। उसके पिता का नाम लक्ष्मण है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंदन तेजपुर गड़बड़ी इलाके में रहता है। साल 2012 में उसने अपनी चार साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया था। उसके खिलाफ अदालत में ट्रायल चला और साल 2014 में उसे दस साल की सजा मिली थी। पिछले महीने ही वह जेल से रिहा होकर आया था। आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More