New Girlfriend: आमिर खान को हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों…
New Girlfriend के साथ स्पॉट हुए आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्सनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन मनाया। वहीं अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि उनकी लाइफ में कोई है और वे पिछले दो सालों से डेट कर रहे है। वहीं रिश्ता कंफर्म करने के बाद आज आमिर को उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Aamir Khan Girlfriend) के साथ स्पॉट किया गया, जिसक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Aamir Khan New Girlfriend Video
दरअसल कुछ समय पहले आमिर खान और उनक गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मुंबई में एक ऑफिस से निकलते हुए देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर पहले बाहर निकलते है और गाड़ी के पास रुक कर गौरी का इंतजार करते है। इसके बाद दोनों अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल जाते है।
सामने आए वीडियो में आमिर जहां मीडिया को पोज देते नजर आए, वहीं गौरी बिना कैमरे की तरफ देखे ही वहां से निकल जाती है।
New Girlfriend:कौन है गौरी स्प्रैट ?
बता दे कि आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट बैंगलोर में पली-बड़ी है। आमिर जहां 60 साल के है, वहीं उनकी गिर्ल्फ्रेंड की उम्र 46 साल बताई जा रही है। ऐसे में दोनों की उम्र में करीब 14 साल का अंतर है। बता दे कि गौरी का पिछली शादी से एक बच्चा भी है।
अपनी दोनों पत्नियों को तलाक दे चुके आमिर
वहीं एक्टर भी अपनी दोनों पत्नियों को तलाक दे चुके है और उनके तीन बच्चे है। गौरतलब है की आमिर ने साल साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए- जुनैद और इरा। वहीं इसके बाद उन्होंने साल 2005 में किरण राव के साथ शादी की। इस शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम आजाद है।
बता दे कि आमिर खान की बेटी इरा खान पिछले साल शादी के बंधन में बंध चुकी है। वहीं बेटे जुनैद ने हाल ही में अपने एक्टिंग करियर की शुरूवात की है।

