Aanchal Mamidwar and Saksham Tate love story

Nanded Honour Killing Case: आंचल ममीदवार और सक्षम ताते की लव स्टोरी का दुखद अंत

Aanchal Mamidwar and Saksham Tate love story: महाराष्ट्र के Nanded Honour Killing Case में नया ट्विस्ट आ गया है। मृतक की प्रेमिका आंचल ममीदवार ने अपने परिवार और स्थानीय पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है।

सक्षम ताते हत्याकांड में नया खुलासा

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 27 नवंबर 2025 को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। जो इंटर-कास्ट प्रेम के कारण हुई हॉनर किलिंग का शिकार बनी। 21 वर्षीय आंचल मामिदवार के प्रेमी, 20 वर्षीय सक्षम ताते की उसके ही पिता और भाइयों ने कथित तौर पर निर्मम हत्या कर दी। आंचल ने सक्षम की लाश के साथ ही प्रतीकात्मक रूप से शादी रचा ली और उसके खून से अपने माथे पर सिंदूर लगाया। यह ऑनर किलिंग की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आंचल का दर्द और उसके प्रेम की अमरता ने लाखों लोगों को झकझोर दिया।

Aanchal Mamidwar and Saksham Tate love story

आंचल और सक्षम (Aanchal Mamidwar and Saksham Tate) का रिश्ता करीब तीन साल पुराना था। दोनों की मुलाकात आंचल के भाइयों के जरिए हुई थी। सक्षम अक्सर आंचल के घर आता-जाता था और दोनों की नजदीकी बढ़ती गई। सक्षम नांदेड़ के मिलिंद नगर का रहने वाला था । वह  SC/ST बैकग्राउंड से था। आंचल का परिवार ऊपरी जाति से होने के कारण इस रिश्ते का कड़ा विरोध कर रहा था। परिवार ने सक्षम को धमकी दी थी ।

सक्षम ताते की हत्या कैसे हुई ?

27 नवंबर की शाम को नांदेड़ के पुराने गंज इलाके में सक्षम अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी आंचल का भाई हिमेश मामिदवार (21 वर्ष) वहां पहुंचा। दोनों के बीच पहले से दोस्ती थी, लेकिन रिश्ते को लेकर झगड़ा हो गया।

पुलिस के अनुसार, हिमेश ने सक्षम पर गोली चलाई। जो उसके पसलियों  में लगी। फिर हिमेश ने एक पत्थर से Saksham Tate के सिर पर वार किया।  जिससे वह मौके पर ही मर गया। यह हमला सुनियोजित था। परिवार को शादी की बात पता चल गई थी और वे सक्षम को मारने का मौका ढूंढ रहे थे।

सक्षम ताते की हत्या किसने की ?

आंचल के पिता गजानन मामिदवार (45 वर्ष), भाई हिमेश और साहिल (25 वर्ष) मुख्य आरोपी हैं। पुलिस ने बाद में आंचल की मां समेत दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया। सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। यानी उनके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। FIR सक्षम की मां संगीता ताते की शिकायत पर दर्ज हुई। जिसमें जातिगत भेदभाव और धमकियों का जिक्र है। केस SC/ST एक्ट के तहत दर्ज है।

Aanchal Mamidwar ने Saksham Tate से रचाया प्रतीकात्मक विवाह

28 नवंबर को Saksham Tate के अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान आंचल उसके घर पहुंची। वह रोते-बिलखते सक्षम की लाश के पास बैठी और प्रतीकात्मक शादी की रस्में निभाईं। उसने सक्षम के शरीर पर हल्दी लगाई। उसके माथे पर सिंदूर चढ़ाया, और उसके खून से अपने माथे पर सिंदूर लगाकर खुद को उसकी पत्नी घोषित कर लिया। यह दृश्य इतना भावुक था कि वीडियो वायरल हो गया। आंचल ने कहा कि यह शादी उनके प्रेम को “अमर” बनाने के लिए है।

Aanchal Mamidwar का Saksham Tate के मर्डर को लेकर का ब्यान

Aanchal Mamidwar ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा,”हम तीन साल से साथ थे। मेरे परिवार को पता चल गया। क्योंकि वह SC/ST था, उन्होंने शादी नहीं मानी। उन्होंने कहा था कि शादी के लिए उसे हिंदू बनना पड़ेगा। वह तैयार था, लेकिन वे सिर्फ उसे मारने का मौका ढूंढ रहे थे। ”

पीड़िता ने कहा ,” “उस दिन मेरे भाई ने मुझे पुलिस स्टेशन ले जाकर उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज करने को कहा। मैंने मना कर दिया। पुलिस ने मेरे भाई से कहा कि झूठे केस की बजाय सीधे मार क्यों नहीं देते। मेरे भाई ने इसे चैलेंज लिया और मार डाला।”

Aanchal Mamidwar ने आगे कहा ,”मैं अब सक्षम के घर में ही रहूंगी, उनकी बहू बनकर। जीवन भर उनकी पत्नी रहूंगी। हत्यारों को फांसी दो। मेरे पिता गजानन, भाई हिमेश और साहिल को सजा दो। यह कोल्ड-ब्लडेड मर्डर था। ”

Nanded Honour Killing Case  में नांदेड़ पुलिस की कार्रवाई

नांदेड़ पुलिस ने हिमेश, साहिल, गजानन और दो अन्य को गिरफ्तार किया। SP अभिनाश कुमार ने बताया कि जांच जारी है, और IPC की हत्या व साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version