Entertainment

आराध्या बच्चन की क्यूट अदा ने जीता लोगों का दिल, हाथ जोड़कर किया नमस्ते

Aaradhya cute: बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अक्सर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाते हैं। ये अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ छुट्टियों पर जाते रहते हैं। हाल ही में ऐश्वर्या  राय, अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या विदेश से मुंबई एयरपोर्ट पर लौटे हैं।

Aaradhya cute: आराध्या बच्चन की अदा ने जीता लोगों का दिल

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं। इस जोड़ी के साथ लोगों की नजरे आराध्य बच्चन पर भी रहती हैं। आराध्या बच्चन फेमस किड स्टार्स में से एक है। सोशल मीडिया पर आराध्या बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पापा अभिषेक और मॉम ऐश्वर्या राय के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अभिषेक बच्चन आगे चलते हैं। पीछे ऐश्वर्या राय आराध्या के साथ चलती हुई नजर आ रही है। इसी दौरान आराध्या बच्चन का पैपराजी से मिलने का तरीका लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। दरअसल, एयरपोर्ट से बाहर निकलकर आराध्या ने पैपराजी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए ‘नमस्ते’ कहा। बाद में ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन कार में बैठ गए।

आराध्या का वीडियो

इतना ही नहीं गाडी के अंदर बैठी हुई आराध्या बच्चन ने पैपराजी को हाय कहा।  ऐश्वर्या राय ने भी नमस्ते करते हुए हाल चाल पूछा। बच्चन परिवार का यह बर्ताव सभी को बहुत पसंद आ रहा है। खासतौर पर आराध्या की क्यूटनेस की बहुत तारीफ हो रही है।

लोगों के कमेंट

वहीं, सोशल मीडिया यूजर आराध्या बच्चन की खूब तारीफ कर रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा,” बहुत ही सुंदर। दूसरे ने लिखा,” बहुत प्यारी। ” वही कुछ लोग आराध्या बच्चन के पुराने हेयर स्टाइल के बारे में भी बात कर रहे हैं। एक ने लिखा,” वही पुराना हेयर स्टाइल।  दूसरे ने लिखा,” आज तो शर्माती हुई बच्चन का नया लुक था। इस तरह और भी कई यूजर कमेंट कर रहे हैं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *