Site icon www.4Pillar.news

Aaradhya Bachchan: पैपराजी को देखते ही हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ करने लगी आराध्या बच्चन, वीडियो देख फैंस बोले, ‘संस्कार उम्र से बड़े है’

Aaradhya Bachchan: पैपराजी को देखते ही हाथ जोड़कर 'नमस्ते' करनी लगी आराध्या बच्चन, वीडियो देख फैंस बोले, 'संस्कार उम्र से बड़े है'

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल से वापिस लौट चुकी है। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान आराध्या हाथ जोड़कर पैपराजी को नमस्ते करते हुए नजर आई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के बाद भारत वापिस लौट चुकी है। हाल ही में ऐश्वर्या को अपनी बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालाँकि इस दौरान आराध्या ने पैपराजी को देखते ही कुछ ऐसा किया जो हर किसी का दिल जीत रहा है और लोग उनके संस्कारों की बात कर रहे है।

आराध्या संग कांस से वापिस लौटी ऐश्वर्या बच्चन

दरअसल हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों माँ-बेटी कैज़ुअल लुक में नजर आई। ऐश्वर्या ने जहां ब्लैक पैंट और फ्लोरल टॉप पहना था, वहीं आराध्या इस दौरान ब्लैक स्वेट शर्ट और ब्लू जींस में दिखी। इस दौरान आराध्या हाथ जोड़कर पैपराजी को नमस्ते करते हुए नजर आई।

आराध्या ने पैपराजी को किया नमस्ते

पैपराजी वायरल भयनी ने इस दौरान का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में  ऐश्वर्या को अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान आराध्या बच्चन मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज देती है और हाथ जोड़कर उन्हें नमस्ते भी करती है। आराध्या का ये स्वीट जेस्चर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे है।

फैंस ने की आराध्या की तारीफ

सोशल मीडिया पर आराध्या का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो देख लोग उनके संस्कारों की खूब तारीफ का रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘संस्कार उम्र से बड़े है।’ दूसरे ने लिखा, ‘संस्कार देखो, वो सबको नमस्ते कर रही है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘आराध्या बहुत प्यारी बच्ची है।’

Exit mobile version