Abhishek Sharma in Syed Mushtaq Ali Trophy: क्रिकेट के उभरते हुए सितारे अभिषेक शर्मा ने घरेलू T20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास रच दिया। उन्होंने तूफानी पारी खेली और नया रिकॉर्ड बनाया।
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास
भारतीय टी20 क्रिकेट के उभरते सितारे और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 30 नवंबर 2025 को Syed Mushtaq Ali Trophy (SMAT) 2025-26 के एक मैच में इतिहास रच दिया। पंजाब के कप्तान के रूप में खेलते हुए उन्होंने बंगाल के खिलाफ एक विस्फोटक पारी खेली। जो टी20 क्रिकेट के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने वाली थी। यह मैच हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड पर खेला गया। जहां पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। Abhishek Sharma की इस पारी ने न सिर्फ उनके मेंटर युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की बल्कि कई नए कीर्तिमान भी स्थापित किए।
Abhishek Sharma in Syed Mushtaq Ali Trophy
अभिषेक शर्मा ने 52 गेंदों पर 148 रन की नाबाद पारी खेली। जिसमें 16 छक्के और कई चौके शामिल थे। उनकी स्ट्राइक रेट 284.61 रही, जो टी20 क्रिकेट की आक्रामकता का प्रतीक थी। अभिषेक ने 12 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। उन्होंने 32 गेंदों पर शतक जड़ा। अभिषेक शर्मा ने 52 गेंदों पर 148 रन बनाए।
अभिषेक की शानदार वापसी
Abhishek Sharma ने SMAT में अपनी वापसी के शुरुआती मैचों में संघर्ष किया था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 4 रन बनाए थे। लेकिन इस मैच में Abhishek Sharma ने अपनी फॉर्म को पीछे छोड़ दिया और बंगाल के मजबूत बॉलिंग अटैक (मोहम्मद शमी और आकाश दीप जैसे दिग्गजों सहित) को धूल चटा दी।
अभिषेक शर्मा ने बनाए कई रिकॉर्ड
Abhishek Sharma की 12-गेंद फिफ्टी: युवराज सिंह के 2007 टी20 वर्ल्ड कप (इंग्लैंड के खिलाफ) के रिकॉर्ड की बराबरी। यह भारत में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है (पहली: आशुतोष शर्मा की 11-गेंद फिफ्टी, 2023-24 SMAT)। दुनिया में सबसे तेज 9 गेंदों पर अर्धशतक नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम है। उन्होंने 2023 में ये रिकॉर्ड बनाया था।
Abhishek Sharma का अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने 32-गेंद शतक जड़ा। भारत में तीसरा सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले उर्विल पटेल और अभिषेक का ही 28-गेंद रिकॉर्ड शीर्ष पर थे। अभिषेक ने 16 छक्के जड़े। जो SMAT में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के हैं। अभिषेक की बदौलत पंजाब का 310/5 SMAT का दूसरा सबसे ऊंचा कुल स्कोर बना।
Abhishek Sharma के प्रदर्शन पर युवराज सिंह की प्रतिक्रिया
Abhishek Sharma के मेंटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर तारीफ की। उन्होंने एक्स पर लिखा , “मेरा शिष्य मेरी बराबरी कर गया! क्या पारी थी।”

