Abhishek Sharma Mata Vaishno Devi

Mata Vaishno Devi के दर्शन करने पहुंचे Abhishek Sharma, देखें Photos

Mata Vaishno Devi: Abhishek Sharma टी20 विश्व कप 2026 की जीत के बाद माता वैष्णों देवी के दर्शन करने पहुंचे। अभिषेक शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं।

Mata Vaishno Devi के दरबार पहुंचे अभिषेक शर्मा

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने अपनी बहन कोमल शर्मा और परिवार के साथ माता वैष्णों देवी के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने माता वैष्णों देवी से आशीर्वाद लिया। 24 वर्षीय क्रिकेटर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के ठीक बाद कटरा में वैष्णों देवी के दर्शन किए।

अभिषेक शर्मा ने शेयर की माता वैष्णों देवी मंदिर की तस्वीरें

Abhishek Sharma Mata Vaishno Deviअभिषेक ने मंदिर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अभिषेक शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माता वैष्णों देवी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा , “जय माता दी। ” वे मंदिर परिसर में दिखे। दर्शन के दौरान  7 मिनट में ही उनकी इस पोस्ट पर 135 K व्यू हो गए हैं। फैन लगातार कमेंट कर रहे हैं।

अभिषेक शर्मा क्यों गए माता वैष्णो देवी मंदिर ?

Abhishek Sharma Mata Vaishno Deviहाल ही में टीम इंडिया ने टी20 विश्व 2026 में शानदार जीत हासिल की। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती।हालांकि, अभिषेक शर्मा ने विश्व कप 2026 में कोई अहम योगदान नहीं दिया। लेकिन उन्होंने फाइनल मैच में शानदार पारी खेली। अभिषेक ने फाइनल मुकाबले में अर्धशतक जड़ा और एक शानदार कैच लिया। भारत ने यह मैच 96 रन से जीता।

अभिषेक शर्मा ने की पंजाब की कप्तानी

अभिषेक शर्मा ने 2024 में सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब की कप्तानी की थी। उन्होंने 7 मैचों में 255 रन बनाए। जिसमें एक शतक शामिल था। इससे पहले आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 484 रन बनाए थे। उन्होंने T20I डेब्यू मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक बनाया था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top