Site icon www.4Pillar.news

अभिनेता अक्षय कुमार फिर हुए COVID19 पॉजिटिव, Cannes 2022 महोत्सव का दौरा रद्द

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके कारण उन्होंने आगामी कांन्स फिल्म महोत्सव में भारत दर्शक दीर्घा का दौरा रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने एक ट्वीट कर दी है।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके कारण उन्होंने आगामी कांन्स फिल्म महोत्सव में भारत दर्शक दीर्घा का दौरा रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने एक ट्वीट कर दी है।

बॉलीवुड के तीस मार खां अक्षय कुमार ने शनिवार के दिन ट्विटर के जरिए जानकारी दी है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।  अक्षय ने कहा कि उन्होंने इस वजह से आगामी कान फिल्म महोत्सव में इंडिया पवेलियन का दौरा रद्द कर दिया है। अक्षय ने ट्वीट में कहा,” मैं वास्तव में कांन्स 2022 में इंडिया पवेलियन में अपने सिनेमा को लेकर उत्सुक था। लेकिन दुखद है कि मैं कोरोना से संक्रमित हो गया हूं। अनुराग ठाकुर आपको और आपकी पूरी टीम को ढेरों शुभकामनाएं। मैं वास्तव में वहां नहीं जाने पर कमी महसूस करूंगा।

बता दें कि अक्षय कुमार पिछले साल अप्रैल महीने में भी कोरोनावायरस संक्रमित हो गए थे। वही वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म की कहानी सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मानुषी छिल्लर सोनू सूद मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पंजाब के अमृतसर में 9 सितंबर 1967 को जन्मे 54 वर्षीय अभिनेता का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। उन्होंने बॉलीवुड में 1991 में डेब्यू किया था। फिल्म इंडस्ट्री को उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। जिसमें सौगंध  (डेब्यू ) खिलाड़ी, दिल्लगी, धड़कन, अंदाज, नमस्ते लंदन, पटियाला हाउस, हेरा फेरी, मुझसे शादी करोगी, भूलभुलैया और सिंह इज किंग शामिल हैं।

Exit mobile version