Site icon 4PILLAR.NEWS

Gufi Paintal: महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गुफी पेंटल का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम साँस 

महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गुफी पेंटल का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम साँस

Gufi Paintal: महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस  हुए अभिनेता गुफी पेंटल का निधन हो गया है। पिछले कंई दिनों से उनकी तबियत काफी खराब चल रही थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

महाभारत में ‘शकुनि मामा’ का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए अभिनेता गुफी पेंटल (Gufi Paintal) आज हमारे बीच नहीं रहे है। उनका आज 78 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक  के कारण निधन हो गया है। बता दे कि पिछले कंई दिनों से गुफी पेंटल की तबियत काफी खराब चल रही थी। उन्हें उम्र से संबंधित किडनी और दिल की बीमारियां थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं आज सुबह उनका हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया।

नहीं रहे महाभारत के शकुनि मामा Gufi Paintal

गुफी पेंटल के भतीजे और एक्टर हितेन पेंटल ने उनके निधन की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘हमे यह बताते हुए बेहद दुख हो  रहा है कि गुफी पेंटल (शकुनि मामा) का निधन हो गया है। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।’

इन सीरियल्स में किया काम

बता दे कि गुफी पेंटल ने 80 के दशक की दिल्लगी और सुहाग जैसी कंई फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा भी उन्होंने कर्मफल दाता शनि, अकबर बीरबल, मिसेज कौशिक की पांच बहुएँ, सीआईडी सहित कंई  टीवी सीरियल्स में काम किया लेकिन उन्हें असली पहचान बीआर चोपड़ा के महाभारत से मिली।

Exit mobile version