Actor Pradeep Rawat is no more

Actor Pradeep Rawat का निधन, गजनी फेम अभिनेता ने 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Actor Pradeep Rawat passes away:  गजनी लगान और महाभारत जैसे बड़े प्रोजेक्ट में काम कर चुके अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया।

Actor Pradeep Rawat नहीं रहे

प्रदीप रावत निधन की दुखद खबर सामने आई है। लगान और गजनी जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले मशहूर एक्टर प्रदीप रावत अब इस दुनिया में नहीं रहे। 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे Actor Pradeep Rawat

4 अगस्त 2026 को एक्टर प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से लंबी जंग के बाद निधन हुआ। उनके मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने पुष्टि की कि कैंसर दोबारा उभरने के बाद वे पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। प्लेटलेट्स अचानक गिरने के कारण शाम करीब 6:00-6:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Actor Pradeep Rawat कौन थे ?

बी.आर. चोपड़ा के मशहूर धारावाहिक महाभारत में अश्वत्थामा के रोल से उन्होंने पहचान बनाई। इस धारावाहिक के बाद उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी।  आमिर खान स्टारर लगान में देवा सिंह सोढ़ी और गजनी में खूंखार विलेन गजनी धर्मात्मा के किरदार आज भी याद किए जाते हैं। सरफरोश, छावा और कई साउथ फिल्मों में भी उन्होंने खलनायक और कैरेक्टर रोल निभाए। हिंदी, तेलुगु, तमिल समेत कई भाषाओं में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

अभिनेता यशपाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

आमिर खान और ग्रेसी सिंह की लगान के को-स्टार यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा – “Pradeep Rawat Our Gajini Deva of Lagaan RIP।”

प्रदीप रावत की पत्नी कल्याणी और बेटा विक्रमादित्य उनके परिवार में हैं। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। प्रदीप रावत निधन, गजनी एक्टर मौत, लगान एक्टर डेथ और महाभारत अश्वत्थामा निधन की ये खबर फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स के लिए बड़ा सदमा है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top