Site icon www.4Pillar.news

जिंदा हैं अभिनेता Vikram Gokhale पहले फैली थी मौत की अफवाह

Bollywood News :  बॉलीवुड अभिनेता Vikram Gokhale जिंदा हैं। इस बात की पुष्टि उनकी पत्नी Vrushali ने की है। इससे पहले 82 वर्षीय एक्टर की मौत की अफवाह फ़ैल गई थी। हालांकि, अभी भी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Bollywood News :  बॉलीवुड अभिनेता Vikram Gokhale जिंदा हैं। इस बात की पुष्टि उनकी पत्नी Vrushali ने की है। इससे पहले 82 वर्षीय एक्टर की मौत की अफवाह फ़ैल गई थी। हालांकि, अभी भी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हिंदी सिनेमा ( Hindi Cinema ) के जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले को लेकर देर रात खबर आई थी कि उन्होंने 82 वर्ष की उम्र में दम तोड़ दिया है। वह पिछले कई दिनों ने बीमारी से जूझ रहे थे। लेकिन कुछ ही देर पहले उनकी पत्नी Vrushali Gokhale ने पति की मौत की अफवाह का खंडन करते हुए कहा कि अभी विक्रम गोखले जिंदा हैं। हालांकि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।

विक्रम गोखले के जिंदा होने की खबर ( News ) सुनकर उनके फैंस और सिनेमा जगत के लोगों ने राहत की सांस ली है।

DNA की रिपोर्ट के अनुसार ,समाचार एजेंसी एएनआई ने रात 3:18 बजे ट्वीट किया था कि गोखले का निधन हो गया है। जिसके बाद सेलेब्स और फैंस ने विक्रम गोखले को ट्विटर पर श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया था। दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर सुनकर अजय देवगन , नवाजुद्दीन सिद्धकी , रितेश देशमुख और अली गोनी सहित कई सितारों ने विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि दी। वहीँ , ट्विटर पर भी हैशटैग विक्रम गोखले ट्रेंड कर रहा है। हालांकि , ANI के ट्वीट के अनुसार विक्रम गोखले जिंदा हैं। लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विक्रम गोखले का बायो

आपको बता दें , विक्रम गोखले का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में 30 30 अक्टूबर 1940 को हुआ। उनके पिता का नाम चंद्रकांत गोखले है। पिता मराठी सिनेमा और थिएटर के कलाकार रह चुके हैं।

एक्टर विक्रम गोखले की फ़िल्में

विक्रम गोखले ने 26 वर्ष की आयु में वर्ष 1971 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ ‘परवाना’ फिल्म से डेब्यू किया था। अपने 40 साल के करियर में विक्रम गोखले ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया।

उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ ‘अग्निपथ’ , सलमान खान-ऐश्वर्या राय के साथ ‘हम दिल दे चुके सनम’ और अक्षय कुमार के साथ ‘मिशन मंगल‘ फिल्म में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘भूल भुलैया’ हिचकी , बैंग बैंग और ‘दे दना दन’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

Exit mobile version