Site icon www.4Pillar.news

“ये रिश्ता क्या कहलाता है” के सेट को छोड़ते हुए इमोशनल हुई एक्ट्रेस शिवांगी जोशी, नम आँखों से नायरा ने यूं ली विदाई 

मोहसिन खान के बाद शिवांगी जोशी अर्थात नायरा ने भी शो को अलविदा कह दिया है। ये रिश्ता के सेट को छोड़ते हुए शिवांगी काफी भावुक हो गयी। 

मोहसिन खान के बाद शिवांगी जोशी अर्थात नायरा ने भी शो को अलविदा कह दिया है। ये रिश्ता के सेट को छोड़ते हुए शिवांगी काफी भावुक हो गयी।

टीवी का सबसे लोकप्रिय शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” कई वर्षो से दर्शको का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के लीड एक्टर मोहसिन खान पहले ही शो को अलविदा कह चुके हैं। अब लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी भी शो छोड़ने जा रही हैं। अब दर्शक शो में नायरा के क़िरदार को जरूर मिस करने वाले हैं।

गौरतलब है कि शो में एक बड़ा लिप आने वाला है। जिसके प्रोमो पहले ही रिलीज हो चुके हैं। मोहसिन और शिवांगी अपनी उम्र से ज्यादा बड़ा किरदार नहीं निभाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने शो को छोड़ दिया।

इमोशनल हुई शिवांगी

सीरियल के निर्माता राजन शाही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि शिवांगी इस शो को छोड़ते हुए कितनी इमोशनल हो रही है। शिवांगी के साथ-साथ टीम के बाकि मैम्बर भी दुखी नजर आ रहे है।

राजन शाही ने शिवांगी का किया धन्यवाद

शो के निर्माता राजन शाही ने शिवांगी और पूरी टीम का धन्यवाद किया है।  तस्वीरों में शिवांगी केक काटते हुए नजर आ रही हैं, और एक अन्य में सभी टीम मेंबर उन्हें फूलो का गुलदस्ता देते हुए नजर आ रहे है। तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी भावुक नजर आ रही है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल साल 2009 में टीवी पर प्रसारित हुआ था। पहले इस सीरियल में करण मेहरा और हिना खान की जोड़ी ने दर्शको का मनोरंजन किया। इसके बाद मोहसिन खान और शिवांगी जोशी इस सीरियल में लीड रोल में नजर आये। इतने सालो से मोहसिन और शिवांगी की जोड़ी को दर्शको का खूब प्यार मिल रहा था तो वाकई उनके लिए शो को अलविदा कहना काफी मुश्किल रहा होगा।

Exit mobile version