Afsana Khan Ganpati Puja Trolling: अफसाना खान गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा करने के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पर गईं थीं। कपिल शर्मा के घर गणेशोत्सव में पहुंचीं अफसाना खान की फोटो वायरल होते ही फिर बवाल मच गया।
Afsana Khan Ganpati Puja Trolling
Punjabi Singer और ‘Bigg Boss 15’ फेम अफसाना खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बार वजह है गणेश चतुर्थी का जश्न। हाल ही में अफसाना अपने पति साजन शर्मा उर्फ साज के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के घर गणपति उत्सव में शामिल होने पहुंचीं।
इस मौके की तस्वीरें और वीडियो अफसाना ने खुद अपने Social Media अकाउंट पर शेयर किए। इन तस्वीरों में वह भगवान गणेश की मूर्ति के सामने बैठी नजर आईं। साथ ही कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के साथ पोज देते हुए भी दिखीं।
सामने आया धर्म Afsana Khan का मुद्दा, यूजर्स ने साधा निशाना
पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। एक तरफ फैंस ने अफसाना को प्यार और सपोर्ट दिया, तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने उनके Muslim होने का हवाला देकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कई कमेंट्स में यूजर्स ने लिखा कि उन्होंने फेम पाने के लिए अपना धर्म बदल दिया है। हालांकि सिंगर के सपोर्ट में उतरे यूजर्स ने साफ कहा कि हर इंसान को अपनी पसंद और आस्था के मुताबिक त्योहार मनाने का पूरा हक है, और धर्म के नाम पर नफरत फैलाना गलत है।
पहली बार नहीं हुई ट्रोलिंग, सावन में भी बना था विवाद
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब Afsana Khan हिंदू परंपराओं में हिस्सा लेने पर ट्रोल की गई हैं। इससे पहले अगस्त महीने में सावन के दौरान भी अफसाना ने पति साज के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते हुए फोटो और वीडियो शेयर किए थे।
उस समय अफसाना ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा था कि उनकी ताकत महादेव हैं। इस पोस्ट पर भी सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। कुछ यूजर्स ने उनकी परवरिश और परिवार पर सवाल उठाए थे, जबकि कई लोगों ने इस पहल की तारीफ भी की थी।
अफसाना खान का सोशल मीडिया पर लगातार बना रहता है चर्चा का विषय
‘Bigg Boss 15’ से मशहूर हुई अफसाना खान की जिंदगी और उनके फैसले अक्सर सोशल मीडिया पर बहस का कारण बनते रहे हैं। पति साजन शर्मा के साथ उनकी धार्मिक गतिविधियां हर बार लोगों के बीच अलग-अलग राय पैदा करती हैं।
फिलहाल अफसाना खान की तरफ से इस ट्रोलिंग पर कोई सीधा जवाब नहीं आया है। देखना होगा कि आगे इस मुद्दे पर सिंगर की क्या प्रतिक्रिया रहती है।






