Site icon 4PILLAR

13 साल बाद निकम्मा फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी

PSX 20230314 164608

13 साल बाद निकम्मा फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिल्म निकम्मा से फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। निकम्मा फिल्म में शिल्पा शेट्टी के पति का किरदार ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर में काम कर चुके समीर सोनी निभाएंगे।

आपको बता दें ,शिल्पा शेट्टी ने साल 2007 के बाद बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई थी। लेकिन अब निकम्मा फिल्म के जरिए 13 साल बाद शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। खबर है कि इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के पति का किरदार निभाने के लिए अभिनेता मिल गया है। अभिनेता समीर सोनी निकम्मा फिल्म में उनके पति का किरदार निभाएंगे।

शिल्पा शेट्टी के बारे में बात करते हुए समीर सोनी ने कहा,” मैं उनसे कई बार मिल चूका हूं। जिसमें उनके घर पर हुआ ‘गणपति’ सेलिब्रेशन भी शामिल है। वह के बहुत अच्छी इंसान हैं। जब मैं बिग बॉस 4 में था तब उन्होंने मेरा बहुत सपोर्ट किया था। वे 13 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बता सकता। लेकिन मैं खुश हूं कि ये रोल सीमित नहीं है। ” शिल्पा शेट्टी समीर की बीवी नीलम की भी अच्छी दोस्त है।

वहीँ फिल्म निकम्मा की बात करें तो इसके निर्देशक साबिर खान हैं। इससे पहले साबिर खान ने टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती ,बागी और ‘मुन्ना माइकल’ फिल्मों को भी बनाया है।

Exit mobile version