Site icon www.4Pillar.news

टेस्ट मैच में डबल सेंचुरी बनाने के बाद विराट कोहली ने खुद को दिया था मजेदार ईनाम

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस के मामले में पूरी टीम के लिए एक रोल मॉडल हैं। खुद को फिट रखने के लिए विराट को काफी मेहनत करनी पड़ती है। कोहली आज टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाडियों में से एक हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ साल 2016 में विराट ने बनाई थी डबल सेंचुरी।

विराट ने चिकन बर्गर के साथ मनाया था जश्न।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस के मामले में पूरी टीम के लिए एक रोल मॉडल हैं। खुद को फिट रखने के लिए विराट को काफी मेहनत करनी पड़ती है। कोहली आज टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाडियों में से एक हैं।

करियर के शुरू में विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर इतने जागरूक नहीं थे। लेकिन खेल फिटनेस के महत्व को समझते हुए विराट कोहली ने अपने खानपान में तो बदलाव किया ही है साथ में फिटनेस पर भी ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है। खुद को शारीरिक फिट रखने के लिए विराट अपनी डाइट के प्रति काफी अनुशासित हैं। उन्होंने अपने खानपान पर काफी नियंत्रण किया है। लेकिन किसी ख़ास मौके पर विराट कोहली हैवी डाइट लेने से भी नहीं चूकते हैं।

इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने बताया कि साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच में 235 रन की पारी खेलने के बाद उन्होंने खुद को चिकन बर्गर और चॉकलेट शेक का ईनाम दिया था। उन्होंने यह पारी काफी उमस भरे मौसम में खेली थी। INDvBAN: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रचा इतिहास,बनाए कई रिकॉर्ड

कोहली ने इंटरव्यू में बताया ,” जब मैंने 235 रन की पारी खत्म की तो काफी थका हुआ था। खेल के दौरान मैं कुछ भी भारी खाना पसंद नहीं करता हूं। इस दौरान केले ,पानी और थोड़ा बहुत दाल चावल ही खाता हूं। ऐसे में शंकर बसु सर ने मुझे कहा ,आज रात तुम अपनी पसंद का खाना खा सकते हो। ऐसे में मैंने आर्डर किया। उस समय में मीट खाना चाहता था। इसलिए मैंने चिकन बर्गर आर्डर किया। मैंने ऊपर के बन को हटा दिया था। मैंने सोचा ब्रेड का एक पीस खाया जा सकता है। इसके बाद मैंने एक बड़ी प्लेट फ्रेंच फ्राइज और चॉकलेट शेक आर्डर किया। क्योंकि मेरे शरीर को इसकी जरूरत थी। ” इस तरह विराट कोहली ने चिकन बर्गर और चॉकलेट शेक के साथ जश्न मनाया था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब हो रही है वायरल,आप भी देखें

Exit mobile version